Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड की पुकार! कोलकाता रोड शो में सुदिव्य कुमार ने खोली पर्यटन की नई राह!

झारखंड और बंगाल की सांस्कृतिक निकटता का जश्न, निवेश और साझेदारी के नए द्वार खुले

April 13, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड की पुकार! कोलकाता रोड शो में सुदिव्य कुमार ने खोली पर्यटन की नई राह!
Share on FacebookShare on Twitter
  • “झारखंड से जुड़िए – जहां हर मोड़ पर एक कहानी है” – सुदिव्य कुमार
  • कोलकाता में झारखंड पर्यटन रोड शो ने खोले साझेदारी और संभावनाओं के नए द्वार

====================
कोलकाता, — झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय टूरिज्म रोड शो में माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार हुए शामिल। यह रोड शो न केवल निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के लिए एक मंच बना, बल्कि यह झारखंड और बंगाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्ते का जीवंत प्रमाण भी बना।

पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने अपने ओजस्वी और भावनात्मक संबोधन में कोलकाता को रोड शो के लिए चुने जाने के पीछे का कारण साझा करते हुए कहा कि झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं हैं बल्कि हम साझी विरासत के दो पन्ने हैं। चैतन्य महाप्रभु की यात्राओं से लेकर ब्रिटिश बंगाल प्रेसिडेंसी तक, हमारी परंपराएं, स्वाद और संस्कार गहराई से जुड़े हुए हैं।

“झारखंड के गांवों में जब कोई पर्यटक बंगाल से आता है, तो लोग उन्हें ‘चेंजर’ कहते हैं , यह सिर्फ एक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक निकटता की पहचान है।”

माननीय मंत्री ने अपनी बात को और गहराई देते हुए कहा कि झारखंड आने वाले पर्यटकों में से ज्यादातर पर्यटक पश्चिम बंगाल से होते हैं।
“इसलिए हमने टूरिज्म की इस नई यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की है।

उन्होंने कहा कि “हमारे देश की परंपरा रही है , शुरुआत चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, हम अंततः विजय प्राप्त करते हैं। ”

झारखंड सरकार का यह रोड शो केवल एक प्रस्तुति नहीं था, यह एक आमंत्रण था,
“आइए झारखंड, जहां झरने सिर्फ पानी नहीं, संगीत बहाते हैं… जहां पहाड़ केवल ऊँचाई नहीं, कहानियाँ समेटे हैं… और जहां हर यात्रा एक अनुभव है।”

इस अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ माननीय मंत्री ने कई प्रतिष्ठित समूहों — Ambuja Neotia, Polo Towers, Shriram Ozone, Peerless Hotels, Hotel Sonar Bangla, Conveyor & Ropeway Services, और Sumi Yashshree Hotels & Resorts — के साथ उच्च स्तरीय B2G बैठकें कीं, जिनमें झारखंड में पर्यटन निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और साझेदारी के अनेक पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ।

“सरकार सजग है, समर्पित है और आपके स्वागत को आतुर है। हमारा राज्य , आपकी अगली डेस्टिनेशन बन सकता है,” अंत में उन्होंने कहा की झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व वाली सरकार झारखंड में पर्यटन विकास प्राथमिकता में है और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम झारखंड में पर्यटन को नया आयाम देने के लिए संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया जहां उन्होंने झारखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं एवं सरकार द्वारा दिये जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में सभी को अवगत कराया।

 

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.