Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के असिस्टेंट प्रोफेसर की कोयंबटूर में मौत, परिजन शव के साथ राजभवन के निकट दे रहे धरना

September 7, 2023
in Jharkhand
झारखंड के असिस्टेंट प्रोफेसर की कोयंबटूर में मौत, परिजन शव के साथ राजभवन के निकट दे रहे धरना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : कोयंबटूर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रहे समीर कुमार की संदेहास्पद मौत के इंसाफ को लेकर परिजन राजभवन के निकट धरना दे रहे हैं. बता दें कि, समीर कुमार का शव आज यानी गुरुवार को रांची लाया गया, जिसके बाद परिजन शव के साथ राजभवन के निकट धरने पर बैठ गये और प्रदर्शन करने लगे. परिजन न्याय की बात करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.

संदेहास्पद तरीके से हो गई मौत 

तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कारुण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रहे कसमार थाना क्षेत्र के दांतू निवासी समीर कुमार की मौत संदेहास्पद तरीके से हो गई. कॉलेज परिसर में ही उनके कमरे में उनकी डेड बॉडी मिली थी. परिवार वालों ने बताया कि, सोमवार को ही वो वार्डन के रूप में ज्वाइन किया था, लेकिन वह ये पद नहीं चाहता था उसने एचओडी से इस बारे में शिकायत भी की थी. तब उसे एक महीने में विभाग बदल देने का आश्वासन भी दिया गया था. वहीं जब वह सुबह की असेंबली में नहीं पहुंचा तो संस्थान के लोग उसके कमरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था.

सोमवार को समीर ने वीडियो कॉल के जरिए की थी परिजनों से बात

काफी देर तक दरवाजा खटखटाया गया मगर किसी भी तरह की हलचल न पाकर दरवाजा तोड़ दिया गया तब देखा गया कि, समीर बेल्ट के सहारे कमरे में पर लटक रहा है. इसके बाद सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए संस्थान के ही एक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया. सूचना मिलने के बाद मृतक का बड़ा भाई कोयंबटूर के लिये रवाना हो गया. परिजनों के अनुसार पुलिस ने कहा था कि परिवार के किसी सदस्य के पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम कराकर बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी. परिजनों की मानें तो सोमवार को समीर ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की थी. साथ ही बताया था कि वह  वार्डन के रूप में काम नहीं करना चाहता है, जिसके लिये उसकी बातचीत एचओडी से हुई है. उसने परिवार वालों को बताया कि, अगले एक महीने में उसे दूसरा विभाग मिल जाएगा.

 

Related Posts

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026
महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
Jharkhand

महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प

March 9, 2026
गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”
Jharkhand

गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
  • महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
  • गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.