धनबाद : धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीरडीह पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में जेएसएलपीस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में घायल के सहयोगी कर्मचारी ने बताया कि बलियापुर थाना अन्तर्गत दूधिया निवासी सुमन कुमार चौबे उर्फ बिट्टू जेएसएलपीएस के कर्मचारी है। वह आज सुबह गोबिंदपुर से प्रखंड कार्यालय की ओर से आ रहे थे। अपने बाइक संख्या JH09Z 9097 पर सवार थे। इसी क्रम में WB19L0450 नंबर कंटेनर गाड़ी ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे आनन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से SNMMCH भेज दिया गया।









