Wednesday, October 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

‘जहरीले सांप की तरह हैं PM Modi’, विवादित बयान के बाद पलटे मल्लिकार्जुन खड़गे, हमलावर हुई BJP

April 27, 2023
in National, Politics, Top News
mallikarjun kharge
Share on FacebookShare on Twitter

Mallikarjun Kharge On PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने गुरुवार (27 अप्रैल) को कालाबुरागी में रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जहरीले सांप की तरह है, आप सोचेंगे कि ये जहर है या नहीं, यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी।

हालांकि इस बयान पर विवाद होने के कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई। उन्होंने कहा- मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की। मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता। मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है।

सफाई में क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि ये बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा ‘सांप की तरह’ है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से ये कभी नहीं कहा, मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है। उन्होंने कहा कि मैं निजी टिप्पणी नहीं करता, मैंने बीजेपी (BJP) को सांप जैसा बताया। मेरा बयान उनकी विचारधारा के संदर्भ में था।

BJP नेताओं ने किए हमले

मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा जो सोनिया गांधी की ओर से दिए गए बयान से भी बदतर है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

“…Congress किस स्तर तक गिर गई है”

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं, वह दुनिया को क्या बताना चाहता हैं? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है। पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगे।

Related Posts

सड़क निर्माण के निरीक्षण के बीच अचानक रुक गया मुख्यमंत्री का काफिला; कसमार के तीनकोनिया चौक पर कल्पना सोरेन के साथ सीएम ने लिया गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का मजा
Jharkhand

सड़क निर्माण के निरीक्षण के बीच अचानक रुक गया मुख्यमंत्री का काफिला; कसमार के तीनकोनिया चौक पर कल्पना सोरेन के साथ सीएम ने लिया गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का मजा

October 20, 2026
नम आंखों से मां को अंतिम विदाई; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर पारंपरिक संताली रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित कीं स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां
Jharkhand

नम आंखों से मां को अंतिम विदाई; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर पारंपरिक संताली रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित कीं स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां

October 20, 2026
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढस
Jharkhand

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढस

October 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सड़क निर्माण के निरीक्षण के बीच अचानक रुक गया मुख्यमंत्री का काफिला; कसमार के तीनकोनिया चौक पर कल्पना सोरेन के साथ सीएम ने लिया गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का मजा
  • नम आंखों से मां को अंतिम विदाई; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर पारंपरिक संताली रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित कीं स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.