Sunday, August 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने नंदिनी स्टोर पहुंच पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हम नहीं डरते

April 17, 2023
in National, Politics
rahul gandhi nandani
Share on FacebookShare on Twitter

Karnataka Elections : कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 29 मार्च को घोषणा के बाद राहुल गांधी रविवार (16 अप्रैल) को पहली बार राज्य की यात्रा पर आए। इस दौरान अमूल (Amul) बनाम नंदिनी (Nandini) विवाद के बीच, राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक नंदिनी स्टोर का भी दौरा किया। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, “कर्नाटक की शान- नंदिनी इज द बेस्ट।” कांग्रेस नेता ने अडानी मुद्दे के जरिए पीएम मोदी (PM Modi) पर भी निशाना साधा।

‘मोदी सरकार से डरते नहीं ‘

राहुल गांधी ने दोहराया कि वह केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह (बीजेपी) सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमकाकर, डरा देंगे। मैं इनसे नहीं डरता। मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता।

‘कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपये अडानी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं। आपने दिल भर के अडानी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे। हमने कर्नाटक की जनता से 4 वादे किए हैं।

‘हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली’

राहुल गांधी ने कहा कि पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपये दिए जाएंगे। तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपये और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये दिए जाएंगे।

“बीजेपी सरकार ने 40% कमीशन खाया”

पूर्व सांसद ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए बीजेपी की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया। जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है। पीएम ने इस खत का जवाब नहीं दिया। खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है।

‘कर्नाटक में चुनाव जीतने जा रही है कांग्रेस पार्टी’

कांग्रेस नेता ने बेंगलुरु में इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हममें से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नफरत, हिंसा, संस्थानों पर हमले के मामले में बीजेपी देश के लिए क्या कर रही है। ये ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को दिखाई देती हैं। हमारे देश की प्रकृति पर हमला हो रहा है। अब हम कर्नाटक में चुनाव का सामना कर रहे हैं और मैं यह देखकर खुश हूं कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बहुत मजबूत समर्थन है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने जा रही है।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’
National

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

August 28, 2026
परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद
  • दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र
  • CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.