Tuesday, November 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पीएम मोदी ने जिस सेंगोल को नए संसद भवन में किया स्थापित जानिए उसके बारे में खासियत

May 28, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। इस भव्य आयोजन में कई लोगों की उपस्थिति रही। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में अधीनम ने पीएम मोदी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल यानी राजदंड दिया। सेंगोल को हाथों में लेने से पहले पीएम मोदी ने राजदंड को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ नए संसद भवन में सेंगोल को स्थापित किया। आइए इस सेंगोल की जानते हैं खासियत।

सेंगोल के बारे में 5 रोचक बातें

सेंगोल को लोकसभा में अध्यक्ष के आसन के बगल में स्थापित किया गया है। सेंगोल तमिल शब्द सेम्मई से बना है। इसका अर्थ होता है- नीतिपरायणता। अब सेंगोल को देश के पवित्र राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर जाना जाएगा। कहा जाता है, ‘सेंगोल’ जिसे दिया जाता है, उससे न्यायपूर्ण और निष्पक्ष शासन प्रदान करने की अपेक्षा की जाती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि ब्रिटिश हुकूमत की तरफ से भारत को हस्तांतरित किए गए सत्ता के प्रतीक ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। ‘सेंगेाल’ अभी प्रयागराज के एक संग्रहालय में रखा गया था।

तमिलनाडु का चोल साम्राज्य भारत का एक प्राचीन साम्राज्य था। तब चोल सम्राट सत्ता का हस्तांतरण सेंगोल सौंपकर करते थे। भगवान शिव का आह्वाहन करते हुए राजा को इसे सौंपा जाता था। नेहरू को राजा गोपालचारी ने इसी परंपरा के बारे में बताया।

इसके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सेंगोल परंपरा के तहत सत्ता हस्तांतरण की बात को स्वीकार किया और तमिलनाडु से इसे मंगाया गया। सबसे पहले सेंगोल को लॉर्ड माउंट बेटन को ये सेंगोल दिया गया और फिर उनसे हत्तांतरण के तौर पर इसे वापस लेकर नेहरू के आवास ले जाया गया। जहां गंगाजल से सेंगोल का शुद्धिकरण किया गया। उसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ नेहरू को इसे सौंप दिया गया।

प्रयागराज म्यूजियम में यह गोल्डन स्टिक पहली मंजिल पर बनाई गई नेहरू गैलरी के एंट्रेंस गेट पर बने शोकेस में रखी गई थी। इस गैलरी में पंडित नेहरू के बचपन की तस्वीरों से लेकर उनके घरों के मॉडल ऑटो बॉयोग्राफी और उपहार में मिली हुई तमाम वस्तुएं रखी गईं हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर यह सेंगोल तकरीबन 6 महीने पहले 4 नवंबर 2022 को प्रयागराज म्यूजियम से दिल्ली के नेशनल म्यूजियम भेज दी गई थी।

Related Posts

गढ़वा के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! नव-नामांकन की प्रखंडवार आवेदन सूची हुई जारी, 10 नवंबर तक दर्ज कराएं अपनी दावा-आपत्ति
Jharkhand

गढ़वा के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! नव-नामांकन की प्रखंडवार आवेदन सूची हुई जारी, 10 नवंबर तक दर्ज कराएं अपनी दावा-आपत्ति

November 3, 2026
वोटर लिस्ट को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने की कवायद! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 4 नवंबर को होगी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की 5वीं बैठक
Jharkhand

वोटर लिस्ट को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने की कवायद! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 4 नवंबर को होगी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की 5वीं बैठक

November 2, 2026
संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर अब कड़ा प्रहार! गढ़वा में ‘वन हेल्थ’ और ‘DJORT’ के गठन को हरी झंडी, चार विशेष टीमों के जिम्मे होगी सुरक्षा
Jharkhand

संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर अब कड़ा प्रहार! गढ़वा में ‘वन हेल्थ’ और ‘DJORT’ के गठन को हरी झंडी, चार विशेष टीमों के जिम्मे होगी सुरक्षा

November 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! नव-नामांकन की प्रखंडवार आवेदन सूची हुई जारी, 10 नवंबर तक दर्ज कराएं अपनी दावा-आपत्ति
  • वोटर लिस्ट को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने की कवायद! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 4 नवंबर को होगी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की 5वीं बैठक
  • संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर अब कड़ा प्रहार! गढ़वा में ‘वन हेल्थ’ और ‘DJORT’ के गठन को हरी झंडी, चार विशेष टीमों के जिम्मे होगी सुरक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.