कोडरमा : आज कोडरमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। बांझेडिह में कई दिनों से चल रहे अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है। वहीं शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने अवैध शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाले रेपर, बोतल, ढक्कन सहित प्रयोग में लाई जाने वाली कई उपकरण भी बरामद की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के साथ 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जयनगर थाना क्षेत्र के बांझेडिह में यह अवैध रूप से शराब बनाने का फैक्ट्री चल रहा था। गिरफ्तार युवकों में पंकज कुमार यादव डूमरडीहा निवासी, बिपिन्न कुमार रजॉली निवासी, पवन कुमार यादव व पवन पासवान चेचाई निवासी, संदीप यादव व महेश यादव बदडीहा निवासी शामिल है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।










