Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जमीन घोटाला मामले का खुलासा: फर्जी कागजात के माध्यम से सैकड़ों एकड़ जमीन की हुई खरीद-बिक्री, अब नया केस दर्ज करेगी ईडी!

July 1, 2023
in Jharkhand, Top News
ed
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : राजधानी रांची जमीन घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रही है वैसे ही वैसे मामला बड़ा होता जा रहा है। जांच में पाया गया कि फर्जी कागजात के माध्यम से सैकड़ों एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री की गई है। इस मामले की जांच के दौरान कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस ने खुलासा किया है कि इन कागजात में धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद सरकार नया केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

ईडी को छापेमारी में मिले थे फर्जी कागजात और जमीन के दस्तावेज़

इसी साल, ईडी ने 13 और 26 अप्रैल को इस मामले में छापेमारी की थी, जिसमें अफसर अली, बड़गाई सीओ राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और अन्य आरोपियों के मोबाइल से फर्जी कागजात और जमीन के दस्तावेज़ मिले थे। इसके बाद ईडी ने सत्यापन के लिए इन सभी दस्तावेजों की जांच के लिए कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस को आवेदन पत्र लिखा था।

चार सदस्यीय कमेटी ने किया खुलासा

इस पत्र के आधार पर कोलकाता में पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने जांच के दौरान सभी दस्तावेज़ों को फर्जी पाया और इसके बाद 26 जून को कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पहले भी 10 मई को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में फर्जीवाड़े के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

अब नया मामला दर्ज करने की तैयारी में ईडी

रांची में जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने पहले बरियातू पुलिस स्टेशन में एक ईसीआईआर दर्ज की थी। इस ईसीआईआर की जांच के दौरान ईडी ने फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड अफसर अली और अन्यों को गिरफ्तार किया था। जगतबंधु टी एस्टेट की जमीन के मामले में, तत्कालीन रांची डिप्टी कमिश्नर छवि रंजन और कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल भी जेल में हैं। अब ईडी मुख्यालय ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एक नया ईसीआईआर दर्ज करने का फैसला लिया है। पहले दर्ज केस को ईडी ने बरियातू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया था।

इन जमीन का डीड निकला फर्जी

  • डीड नंबर 1155/1940, बुक नंबर 1, वाल्यूम 41, पेज 196-199
  • डीड नंबर 1716/1945, बुक नंबर 1, वाल्यूम 61, पेज 84-87
  • डीड नंबर 408/1938, बुक नंबर 1, वाल्यूम 42, पेज 40-43
  • डीड नंबर 1731/1943, बुक नंबर 1, वाल्यूम 61, पेज 20-25
  • डीड नंबर 342/1978, बुक नंबर 1, वाल्यूम 21, पेज 139-142
  • डीड नंबर 127/1979, बुक नंबर 1, वाल्यूम 24, पेज 288-290
  • डीड नंबर 619/1966, बुक नंबर 1, वाल्यूम 21, पेज 190-194
  • डीड नंबर 3985/1940, बुक नंबर 1, वाल्यूम 80, पेज 297-298
  • डीड नंबर 184/1948, बुक नंबर 1, वाल्यूम 24, पेज 11-14
  • डीड नंबर 31/1952, बुक नंबर 1, वाल्यूम 24, पेज 43-48
  • डीड नंबर 2471/1942, बुक नंबर 1, वाल्यूम 86, पेज 211-214
  • डीड नंबर 3219 1155/1935, बुक नंबर 1, वाल्यूम 98
  • डीड नंबर 11022/1980, बुक नंबर 1, वाल्यूम 216, पेज 259-262
  • डीड नंबर 2376/1940, बुक नंबर 1, वाल्यूम 69, पेज 261-262
  • डीड नंबर 2660/1939, बुक नंबर 1, वाल्यूम 32, पेज 211- 213
  • डीड नंबर 3954/1974, बुक नंबर 1, वाल्यूम 69, पेज 298-300
  • डीड नंबर 149/1944, बुक नंबर 1, वाल्यूम 22, पेज 17-20
  • डीड नंबर 149/1944, बुक नंबर 1, वाल्यूम 22, पेज 17-20
  • डीड नंबर 1855/1943, बुक नंबर 1, वाल्यूम 61, पेज 80-83
  • डीड नंबर 4757/1938, बुक नंबर 1, वाल्यूम 114, पेज 291-292
  • डीड नंबर 7181/1964, बुक नंबर 1, वाल्यूम 174, पेज 277-280
  • डीड नंबर 6182/1963, बुक नंबर 1, वाल्यूम 191, पेज 11- 17
  • डीड नंबर 171/1942, बुक नंबर 1, वाल्यूम 27, पेज 34-36
  • डीड नंबर 4403/1974, बुक नंबर 1, वाल्यूम 186, पेज 95-98
  • डीड नंबर 1219/1941, बुक नंबर 1, वाल्यूम 37, पेज 277-280
  • डीड नंबर 5714/1969, बुक नंबर 1, वाल्यूम 64, पेज 301-302
  • डीड नंबर 14249/1984, बुक नंबर 1, वाल्यूम 227, पेज 275-277
  • डीड नंबर 14244/1944, बुक नंबर 1, वाल्यूम 42, पेज 40-43
  • डीड नंबर 4182/1938, बुक नंबर 1, वाल्यूम 114, पेज 295-296
  • डीड नंबर 2384/1940, बुक नंबर 1, वाल्यूम 69, पेज 263-264
  • डीड नंबर 1531/1945, बुक नंबर 1, वाल्यूम 43, पेज 232-234
  • डीड नंबर 787/1976, बुक नंबर 1, वाल्यूम 62, पेज 130-135
  • डीड नंबर 9877/1974, बुक नंबर 1, वाल्यूम 93, पेज 298-300
  • डीड नंबर 6109/1975, बुक नंबर 1, वाल्यूम 93, पेज 298-300
  • डीड नंबर 3328/1939, बुक नंबर 1, वाल्यूम 106, पेज 255-259

Related Posts

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

March 30, 2026
गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
Jharkhand

गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

March 30, 2026
12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा
Jharkhand

12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

March 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.