Monday, May 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लव जिहाद मामला : मॉडल मानवी के रांची पहुंचते ही आरोपी तनवीर अख्तर भागा नेपाल, एक्शन मोड में पुलिस

June 7, 2023
in Jharkhand, Top News
tanveer
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी के मुंबई से रांची पहुंचते ही यश मॉडलिंग एजेंसी का संचालक आरोपी तनवीर अख्तर नेपाल फरार हो गया है। बताया जाता है कि उसने रांची से बिहार के गया और पूर्णिया-अररिया के रास्ते बॉर्डर पार किया है। उसका कोई परिचित भी उसके साथ है। पुलिस की तकनीकी टीम ने इस बात को पकड़ा है कि वह रांची से नेपाल फरार हो गया है। इसके बाद से पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार दबिश बनाए हुए है। गत एक जून को लव जिहाद के मामले की जांच करने रांची पुलिस मुंबई गई थी। मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही मॉडल का बयान दर्ज किया।

मॉडल मानवी ने तनवीर पर क्या लगाया आरोप ?

बता दें कि तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाने वाली मॉडल मानवी को आज ही पुलिस ने मुंबई से रांची लाया है। इसके बाद गोंदा थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में उसका मेडिकल टेस्ट कराया। पत्रकारों के सवाल पर मॉडल मानवी ने कहा कि मैं इंसाफ के लिए रांची आई हूं ताकि मुझे न्याय मिल सके। उसने कहा कि तनवीर ने धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था। उसने मेरे साथ रेप किया। तनवीर ने धोखे से उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए थे। जिसकी मदद से उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।

रांची पुलिस को मिले कई सबूत

रांची पुलिस के अनुसार तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर उक्त मॉडल युवती का फर्जी फेसबुक भी बनाने वाला था। इसकी कोशिश भी उसने की थी। मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। रांची से नेपाल भाग जाने के बाद भी पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि आरोपित तनवीर की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

क्या है पूरा मामला

मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी थी।

2020 में हुई थी उसकी मुलाकात

मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहां एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.