झारखंड कृषि एवं सहकारिता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। बड़े पैमाने पर कृषि अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग के साथ-साथ कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि राज्य के 25 कृषि पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और 9 पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गए हैं।
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जारी हुई अधिसूचना
झारखंड कृषि एवं सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के फेरबदल की अधिसूचना झारखंड कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जारी की गई। भूमि संरक्षण अनुसंधान हजारीबाग के उपनिदेशक विकास कुमार को झारखंड के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रीमती शिखा शर्मा को रांची से चाईबासा पदस्थापित किया गया है। श्री अशोक कुमार सिन्हा को गुमला से रांची के हेहल में ट्रांसफर दिया गया है। वही रांची कार्यालय में कार्यरत संतोष कुमार को लोहरदगा जिला उद्यान पदाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
ये भी पढ़े :- रांची : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज









