Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

इमरान खान की गिरफ्तारी के साथ ही चर्चा में आया मलिक रियाज, जानिए पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स की कहानी

May 10, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में उनके समर्थकों आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक 15 लोगों की मौत हो गई है, और 70 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू है। वहीं मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद है। इस्लामाबाद पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है।

रियल एस्टेट डेवलपर हैं मलिक रियाज

इमरान खान की गिरफ्तारी के साथ ही एक और नाम चर्चा में आ गया है। वो हैं पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स मलिक रियाज का नाम। मलिक रियाज पाकिस्तान के एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं। कहा जाता है कि पाकिस्तान में वो सरकार गिराने और बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी पहुंच सभी पार्टियों के बड़े नेताओं तक है। इमरान खान जिस मामले में गिरफ्तार हुए, उस मामले का खुलासा मलिक रियाज ने ही किया था।

क्या है अल-कादिर ट्रस्ट का मामला

अल-कादिर ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार का मामला तब का है जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। पद पर रहते हुए उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अध्यात्म और सूफीवाद को बढ़ावा देने के लिए एक यूनिवर्सिटी बनाने को मंजूरी दी थी। यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए पंजाब की सरकार ने जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने जमीन खरीद में भ्रष्टाचार किया था।

मलिक रियाज ने किया था भ्रष्टाचार का खुलासा

रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी बहरिया टाउन कंपनी के संस्थापक मलिक रियाज ने इस भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा था कि इमरान खान और उनकी पत्नी ने गैर-कानूनी तरीके से उनकी करोड़ों की जमीन हड़प ली थी। उनका कहना था कि इसके खिलाफ बोलने को लेकर इमरान खान और उनकी पत्नी ने मिलकर उन्हें डराया धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी थी। अल-कादिर ट्रस्ट के दो ही ट्रस्टी हैं- इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी।

जून 2022 में लीक हुआ था ऑडियो

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (नैब) ने इस मामले की जांच के लिए पिछले साल 1 दिसंबर को मलिक रियाज और अन्य लाभार्थियों को बुलाया था। और आखिरकार अब इमरान खान को इसी भ्रष्टाचार के केस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

जून 2022 में इमरान खान और मलिक रियाज को लेकर एक मामला सामने आया था। उस दौरान एक ऑडियो लीक हुआ था और बताया गया कि यह ऑडियो मलिक रियाज और उनकी बेटी अंबर के बीच बातचीत का है। ऑडियो में कथित तौर पर अंबर ने अपने पिता को बताया था कि इमरान खान की पिछली सरकार द्वारा उनको पहुंचाए गए फायदों के बदले में बुशरा बीबी पांच कैरट हीरे की अंगूठी की मांग कर रही हैं।

मलिक रियाज ने ऑडियो लीक वायरल होने पर दी थी सफाई

ऑडियो लीक वायरल होने के बाद मलिक रियाज ने किसी भी राजनीतिक मामले में अपनी भूमिका से इनकार किया था। उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया था कि लीक हुआ ऑडियो क्लिप उनके और उनकी बेटी के बीच बातचीत का नहीं है बल्कि उसे मनगढ़ंत तरीके से बनाया गया है।

कौन है मलिक रियाज?

68 साल के मलिक रियाज पाकिस्तान के अरबपति बिजनेस टाइकून हैं जिनकी सियासी हलकों में गहरी पैठ है। उनका नाम पाकिस्तान ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर में लिया जाता है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे कॉन्ट्रैक्टर के रूप में की और धीरे-धीरे बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने शुरू कर दिए। उन्हें पाकिस्तान की मिलिट्री इंजिनियर सर्विसेज से भी कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने शुरू हो गए। इसके बाद 1980 के दशक में उन्होंने खुद की अपनी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी बनाई- बहरिया टाउन। आज यह कंपनी एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में शुमार है।

मलिक रियाज ने की है दो शादियां

उनके परिवार की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं। पहली पत्नी से उन्हें दो बेटियां हुईं- अंबर शहजाद मलिक और आसिया अमर मलिक। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने बीना रियाज से दूसरी शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा, अली रियाज मलिक और एक बेटी पश्मिना जैन मलिक हैं। उनके बेटे अली रियाज मलिक फिलहाल बहरिया टाउन के सीईओ हैं।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.