Saturday, May 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

October 17, 2023
in Jharkhand
अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक

गढ़वा जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु आज समाहरणालय गढ़वा स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। यह बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम समेत कई वरीय पदाधिकारी ने भाग लिया, साथ हीं अनुमंडल पदाधिकारी रंका रामनारायण सिह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार समेत अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

जिले में अवैध खनन

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम को लेकर बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित शिकायत प्राप्ति पर त्वरित मामले की गहन जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

 

स्टॉक यार्ड की जानकारी देते हुए बताया

बैठक में उपायुक्त ने स्टॉक यार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि एनजीटी द्वारा 10 जून से लगाए गए बालू के खनन संबंधित रोक 15 अक्टूबर से हटा लिया गया है। चिन्हित बालू घाटों से अब बालू का उठाव किया जा सकता है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया उपायुक्त ने अवैध रूप से बालू धुलाई की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को लीगल बालू धुलाई को ना रोकने का निर्देश दिया एवं निर्गत रसीद देखने को कहा।

कार्रवाई का निर्देश दिया गया

रात्रि के समय पैनी नजर रखते हुए ढुलाई पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट आदि के माध्यम से भी इसकी जांच करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी भवन निर्माण संबंधित विकास कार्य में बालू की काफी आवश्यकता होती है।

बालू के बिना विकास कार्य बाधित हो रहा था, 15 अक्टूबर से हटाए गए रोक से अब आम जनों को आसानी से बालू उपलब्ध हो पाएगा लेकिन किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन न हो यह संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी सुनिश्चित करें। जिससे जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतया प्रतिबंध रखा जा सके।

Related Posts

नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन
Jharkhand

नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन

May 30, 2026
नए DC की पहली ‘जनता अदालत’ में फूटा जन-आक्रोश: 9 महीने से बिना वेतन काम कर रहे गढ़वा के नवनियुक्त शिक्षक! पक्के मकान वालों को ‘पीएम आवास’ बांटने का भी भंडाफोड़
Jharkhand

नए DC की पहली ‘जनता अदालत’ में फूटा जन-आक्रोश: 9 महीने से बिना वेतन काम कर रहे गढ़वा के नवनियुक्त शिक्षक! पक्के मकान वालों को ‘पीएम आवास’ बांटने का भी भंडाफोड़

May 30, 2026
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर DC का ‘महा-अल्टीमेटम’: 48 घंटे में काम पर लौटें, वरना छिन जाएगी नौकरी! उपायुक्त बोले— “ग्रामीणों के रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
Jharkhand

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर DC का ‘महा-अल्टीमेटम’: 48 घंटे में काम पर लौटें, वरना छिन जाएगी नौकरी! उपायुक्त बोले— “ग्रामीणों के रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

May 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन
  • नए DC की पहली ‘जनता अदालत’ में फूटा जन-आक्रोश: 9 महीने से बिना वेतन काम कर रहे गढ़वा के नवनियुक्त शिक्षक! पक्के मकान वालों को ‘पीएम आवास’ बांटने का भी भंडाफोड़
  • मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर DC का ‘महा-अल्टीमेटम’: 48 घंटे में काम पर लौटें, वरना छिन जाएगी नौकरी! उपायुक्त बोले— “ग्रामीणों के रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.