Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

12 जून को विपक्षी एकता की होगी बैठक, सीएम नीतीश कुमार के नाम पर लग सकती है मुहर ?

May 30, 2023
in Bihar, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लगे हुए हैं। इसी कड़ी में विपक्षी दलों की एक अहम बैठक 12 जून को पटना के बापू सभागार में होने जा रही है। इस बैठक में करीब 18 से 20 पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं। बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति, सीटों के बंटवारे, साझा मैनिफेस्टो समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव विपक्षी पार्टी सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लगेंगे।

कई दिग्गज नेता हो सकते हैं शामिल

बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी, डी राजा, शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, महबूबा मुफ्ती, एनसी प्रमुख फारुख अब्दुल्ला, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जनता दल सेक्युलर के नेता कुमारस्वामी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता बैठक में शामिल हो सकते हैं। इन नेताओं से पहले ही नीतीश कुमार मुलाकात कर चुके हैं। वैसे बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी भेजा गया है।

सीएम नीतीश ने कई नेताओं से की है मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी तो उन्होंने ने ही सलाह दी थी कि विपक्षी दलों की बैठक पटना में बुलाई जाए। ममता बनर्जी ने कहा था कि जेपी आंदोलन की तरह पटना से ही मोदी विरोधी आंदोलन शुरू हो।

यह मील का पत्थर साबित होगा- जेडीयू

इस बैठक को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जेडीयू और बीजेपी आमने सामने हैं। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस बैठक में विपक्ष के सभी प्रमुख चेहरे रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नीतीश कुमार को विपक्ष का पीएम उम्मीदवार नहीं बनना है। नीतीश की अपनी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। वह सिर्फ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना चाहते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर यह जो बैठक हो रही है यह मील का पत्थर साबित होगा।

Related Posts

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026
महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
Jharkhand

महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प

March 9, 2026
गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”
Jharkhand

गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
  • महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
  • गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.