Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उपायुक्त और उनकी टीम के साथ की बैठक, रांची में चल रहे “डोर टू डोर” मतदाता सत्यापन कार्य की समीक्षा की

September 2, 2023
in Jharkhand, Uncategorized
उपायुक्त और उनकी टीम के साथ की बैठक, रांची में चल रहे “डोर टू डोर” मतदाता सत्यापन कार्य की समीक्षा की
Share on FacebookShare on Twitter

राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज रांची के 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के इलाही नगर, संजीवनी नगर एवं ज़ाकिर कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित उनकी शिकायतों व सुझावों को जाना। उन्होंने आम मतदाताओं से सीधे वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूट तो नहीं गया है, क्या बीएलओ उनके घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं? साथ ही मतदाता सत्यापन के उपरांत क्या घर-घर के बाहर स्टीकर लगाए गए हैं?

प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

इतना ही नहीं, उन्होंने एक अपार्टमेंट व दो स्लम इलाके के मतदाताओं के बीच बैठकर उनसे सामूहिक विमर्श भी किया।
उक्त भ्रमण से पूर्व उन्होंने अपने सभा कक्ष में रांची की उपयुक्त एवं उनके निर्वाचन कार्यो से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री के. रवि कुमार ने कहा कि हर बार यही संज्ञान में आता है कि रांची के मतदाता अच्छे प्रतिशत में वोट नहीं करते हैं, यह बात यहाँ के मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए गंभीरता के साथ चिंतन करने योग्य है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कोई भी वोटर छूटे नहीं इस उद्देश्य से हमें साथ मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा घर घर जाकर मतदाता सूची को सत्यापित करने एवं जो अर्हता प्राप्त मतदाता हैं उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने और उनका पहचानपत्र निर्गत करने का काम किया जा रहा है।

जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है उनके लिए अभियान चलाएं

आज के औचक भ्रमण के क्रम में श्री के रवि कुमार ने कई मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनके और उनके परिजनों का मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी जानकारी ली। इस अवसर पर कुछ मतदाताओं ने बताया कि वे अर्हता रखते हैं परंतु अभी तक उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बन पाया, वहीं कुछ ऐसे भी मतदाता मिले जिनका वोटर आईडी कार्ड दूसरे राज्य, जिले एवं विधानसभा क्षेत्र का बना हुआ है परंतु काफी समय से इस क्षेत्र में रहने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इन सब के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है उनके लिए अभियान चलाएं। ऐसे क्षेत्रों में कैम्प लगाकर नागरिकों से फॉर्म 6 एवं फॉर्म 8 भरवाकर मतदाता सूची को अद्यतन बनाएं।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.