Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा: गढ़वा में महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के मंत्री बेबी देवी समेत अन्य मंत्रीगण और विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन भी आमजनों की भारी भीड़।

September 24, 2024
in Jharkhand, Top News
मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा: गढ़वा में महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल
Share on FacebookShare on Twitter

● स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का किया गया आयोजन

● महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन कार्यक्रम में हुए शामिल

● मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन भी आमजनों की रही भीड़

आज दिनांक- 24 सितंबर 2024 को गढ़वा जिले के स्थानीय राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधिवत रूप से मनचासिन सभी माननीय मंत्रीगण, विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

गढ़वा जिला के स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार की माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभा मे उपस्थित सभी आमजनों को बताया।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा अपने अभिभाषण में कहा गया कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा जनहित में चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं यथा- सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है।

माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा गरीब गुरबो एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार योजनाएं संचालित की जा रही है। बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के लिए योजनाएं, विधवा, वृद्ध एवं 50 वर्ष से अधिक आयु की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के महिलाओं के लिए सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रीन राशन कार्ड एवं अबुआ आवास जैसे योजनाओं का लाभ देकर योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व में गढ़वा जिला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्र में पर्याप्त विकास करने का कार्य किया गया है।

माननीय मंत्री बेबी देवी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के आ जाने से महिलाएं सशक्त हुई है। उन्हें प्रत्येक माह 1000 रुपये अर्थात हर वर्ष 12000 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में दिए जा रहे है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं। गरीब परिवार की बेटियां अपने पढ़ाई लिखाई के खर्च स्वयं वहन कर रहे हैं, जिससे उनके माता-पिता पर पढ़ाई लिखाई के दौरान पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी।

माननीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वैसे तो वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उन्हें मंत्री पद के रूप में कार्य करने का कम समय मिला है, फिरभी वे झारखंड के जनता जनार्दन के विस्वास पर खरा उतरने का परस्पर कार्य कर रहीं है। कृषि एवं पशुपालन मंत्रालय के मंत्री रहते हुए कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है। उन्होंने बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण माफ़ी कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे रूप से दिए जाने वाले ₹1000 की राशि सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

विदित है कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः प्रखंड रमना एवं मेराल में भी की गई। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया गया।

मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के उक्त आयोजन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.