Sunday, November 16, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

अब नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का बदला नाम, भड़की कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से होगी पहचान

June 16, 2023
in National, Top News
nehru memorial
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया है। इसे अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा। नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। नेहरु स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों और अभिलेखों का खजाना रहा है।

2016 में हुई बैठक में मिली थी मंजूरी

बता दें एक विशेष बैठक में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने का फैसला किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। दरअसल, पीएम मोदी ने वर्ष 2016 में तीन मूर्ति परिसर में देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने का विचार रखा था। एनएमएमएल की कार्यकारी परिषद ने नवंबर 2016 को अपनी मीटिंग में इसे मंजूरी दी थी। ये परियोजना अब पूरी हो गई है।

भारत की विकास यात्रा को दिखाएगा संग्रहालय- राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संग्रहालय भारत की विकास यात्रा को प्रतिबिंबित करता है। वहीं, देश के लोकतंत्र की जीवंतता और सफलता की कहानी बयां करता है। मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे प्रधानमंत्री संग्रहालय को एक बार देखने जरूर जाएं।

संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का खजाना घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है।

नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती- मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू के योगदान को खत्म करना चाहते हैं। उन्हें नेहरू की सोच को समझने के लिए डिस्कवरी ऑफ इंडिया और विश्व इतिहास की झलक बुक पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा, इमारतों के नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती है।

क्यों बदला गया नाम?

दरअसल, कार्यकारी परिषद ने महसूस किया कि संस्थान का नाम वर्तमान गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जिसमें एक नया संग्रहालय भी शामिल है, जो स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र की सामूहिक यात्रा को दर्शाता है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक प्रधान मंत्री के योगदान को दिखाता है। संग्रहालय को अपडेट किया गया है, यह संग्रहालय पुनर्निर्मित और नवीनीकृत नेहरू संग्रहालय भवन से शुरू होता है, जो जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान पर तकनीकी रूप से उन्नत प्रदर्शन के साथ पूरी तरह से अपडेट किया गया है।

Related Posts

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम पहुंचे उलिहातु।
Jharkhand

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम पहुंचे उलिहातु।

November 15, 2025
गढ़वा में झारखंड का ‘टैलेंट तूफान’: टाउन हॉल में 1000+ बच्चे, क्विज-नृत्य-नाटक-पेंटिंग—DC बोले, “बिरसा मुंडा की तरह साहस दिखाओ!”
Jharkhand

गढ़वा में झारखंड का ‘टैलेंट तूफान’: टाउन हॉल में 1000+ बच्चे, क्विज-नृत्य-नाटक-पेंटिंग—DC बोले, “बिरसा मुंडा की तरह साहस दिखाओ!”

November 15, 2025
बाल दिवस पर CM हेमन्त का ‘युवा दरबार’: यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों ने सुनाई 25 साल की संघर्ष गाथा, मुख्यमंत्री बोले—हर बच्चा हमारा भविष्य!
Jharkhand

बाल दिवस पर CM हेमन्त का ‘युवा दरबार’: यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों ने सुनाई 25 साल की संघर्ष गाथा, मुख्यमंत्री बोले—हर बच्चा हमारा भविष्य!

November 15, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम पहुंचे उलिहातु।
  • गढ़वा में झारखंड का ‘टैलेंट तूफान’: टाउन हॉल में 1000+ बच्चे, क्विज-नृत्य-नाटक-पेंटिंग—DC बोले, “बिरसा मुंडा की तरह साहस दिखाओ!”
  • बाल दिवस पर CM हेमन्त का ‘युवा दरबार’: यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों ने सुनाई 25 साल की संघर्ष गाथा, मुख्यमंत्री बोले—हर बच्चा हमारा भविष्य!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.