Tuesday, May 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नीति आयोग में गढ़वा जिला फिर अव्वल: कृषि और जल संसाधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गढ़वा को नीति आयोग द्वारा 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार

February 14, 2025
in Jharkhand, Top News
नीति आयोग में गढ़वा जिला फिर अव्वल: कृषि और जल संसाधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter
  • नीति आयोग के प्रदर्शन सूचकांक में गढ़वा एक बार फिर अव्वल
  • कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सम्मान स्वरूप मिला 3 करोड़
  • वर्ष 2023-24 में भी गढ़वा को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर शीर्ष में मिला था 3 करोड़ की सम्मान राशि

गढ़वा। नीति आयोग के प्रदर्शन सूचकांक में गढ़वा जिला अव्वल रहा। कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर गढ़वा जिला को नीति आयोग की ओर से 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किया। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत, नीति आयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बुनियादी ढाँचा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास जैसे पाँच प्रमुख क्षेत्रों में जिलों की प्रगति की निगरानी करता है। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त संसाधन (पुरस्कार राशि) प्रदान किए जाते हैं, ताकि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके। गढ़वा जिले को यह पुरस्कार मार्च 2024 में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गढ़वा जिले ने सभी पाँच विषयों – स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, और बुनियादी ढाँचा में फरवरी 2024 की तुलना में मार्च 2024 में बेहतर प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से, कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में जिले की प्रगति उल्लेखनीय रही है। फरवरी 2024 में गढ़वा इस क्षेत्र में 26वें स्थान पर था, जबकि इसमें सुधार लाते हुए मार्च 2024 में सीधे द्वितीय स्थान पर पहुंच गया।

उपायुक्त शेखर जमुआर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह गढ़वा जिले के लिए गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार जिला प्रशासन की मेहनत और प्रयासों तथा आमजनों के सकारात्मक सोच और विकास कार्यों में उनकी सहभागिता का परिणाम है। पुरस्कार राशि का उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं को गति देने और क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के जीवन स्तर को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग के द्वारा चयनित आंकाक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिलों की प्रगति की निगरानी किया जाता है और चुनौति पद्धति के अनुसार रैंक हासिल करनेवालों को अच्छे प्रदर्शन अधारित अतिरिक्त आवंटन प्रदान करता है। गढ़वा जिला को कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार के तौर पर 3 करोड़ की राशि उपलब्ध कराया गया है। उपायुक्त ने कहा कि अंकाक्षी ब्लॉक में कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए परियोजना प्रस्ताव तैयार कर नीति आयोग को भेजा जाना है। यह गढ़वा जिले के लिए एक अच्छी बात है। इससे स्पष्ट है कि आज गढ़वा जिला विकास की ओर अग्रसर है। पूर्व में इस जिले के 45 तालाब / बांध जिर्णोधार कि योजनाओं में 67 मॉडूयल पर कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। साथ ही केन्द्र सरकार के जो भी प्रतिनिधि इस जिले में आते है वह पूर्णतः संतुष्ट होकर और बेहतर कार्य की सराहना कर के जाते हैं। इसी का परिणाम है कि गढ़वा जिला को पुरस्कार के तौर पर 3 करोड़ की राशि उपलब्ध कराया गया है।

मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023-24 में भी गढ़वा जिले को नीति आयोग के द्वारा एस्पिरेशनल डिस्टिक प्रोग्राम के तहत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर शीर्ष में 3 करोड रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप मिली थी जिसका उपयोग जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवस्थित नरेगा द्वारा निर्मित खेल मैदानों में चेंजिंग रूम, टॉयलेट्स एवं गोल पोस्ट आदि के निर्माण में किया जा रहा है।

उपायुक्त श्री जमुआर ने जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने और विकास में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रमाण है। इस सफलता ने गढ़वा जिले को राज्य और देशभर में एक नई पहचान दिलाई है।

Related Posts

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
Jharkhand

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस

May 18, 2026
हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
Jharkhand

हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं

May 18, 2026
चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

May 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
  • हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
  • चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.