Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सुशासन के नए युग की शुरुआत! IAS पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला 35वें उपायुक्त का कार्यभार; बोले— “दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, संवेदनशील होगा प्रशासन”

समाहरणालय में आयोजित गरिमामयी समारोह में नए डीसी का शानदार स्वागत; शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने और समयबद्ध तरीके से फाइलें निपटाने का संकल्प

May 26, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सुशासन के नए युग की शुरुआत! IAS पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला 35वें उपायुक्त का कार्यभार; बोले— “दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, संवेदनशील होगा प्रशासन”
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

गढ़वा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित गरिमामयी वातावरण में उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने सम्बोधन में जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर प्रशासन कार्य करेगा तथा शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सहज और निर्बाध रूप से पहुँच सके।


उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रशासन को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाते हुए आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान अवसर और सुविधाएँ पहुँचाना है। इसी भावना के साथ प्रशासन जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा।

Related Posts

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक
Public Reporter

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक

July 7, 2026
गढ़वा में लोकतंत्र के ‘महा-सर्वे’ की धुआंधार प्रगति, 100% ईपी पार्ट्स डाउनलोड! 957 बीएलओ की फौज उतरी जमीन पर; 4.41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र
Jharkhand

गढ़वा में लोकतंत्र के ‘महा-सर्वे’ की धुआंधार प्रगति, 100% ईपी पार्ट्स डाउनलोड! 957 बीएलओ की फौज उतरी जमीन पर; 4.41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र

July 7, 2026
Auto Draft
Jharkhand

खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

July 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक
  • गढ़वा में लोकतंत्र के ‘महा-सर्वे’ की धुआंधार प्रगति, 100% ईपी पार्ट्स डाउनलोड! 957 बीएलओ की फौज उतरी जमीन पर; 4.41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र
  • खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.