Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश का सबसे बड़ा झारखंड हाईकोर्ट का किया उद्घाटन, जानिए क्या है खास

May 24, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : देश का सबसे बड़ा झारखंड हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर दिया है। राष्ट्रपति को चीफ जस्टिस ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से हुई। इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा समेत कई न्यायाधीश और अधिवक्ता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के लिए 2000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया।

सुप्रीम कोर्ट के कैंपस से साढ़े तीन गुणा बड़ा

झारखंड हाईकोर्ट का कैंपस सुप्रीम कोर्ट के कैंपस से साढ़े तीन गुणा बड़ा हैं। न्यू ग्रीन कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे लगाये गये हैं। आधिकारिक रूप से भवन निर्माण विभाग ने झारखंड की नये हाईकोर्ट बिल्डिंग को पूरा कर लिया है। रांची में धुर्वा के तिरिल मौजा में 72 एकड़ में हाई कोर्ट के नए भवन बना है।

high court

600 करोड़ की लागत से बना झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन

बता दें कि हाई कोर्ट के नये भवन का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने 9 फरवरी 2013 को किया था, लेकिन बिल्डिंग का निर्माण 18 जून 2015 से शुरू किया गया। लगभग 600 करोड़ की लागत से आठ वर्षों में हाईकोर्ट का नया भवन तैयार हुआ हैं। कैंपस में वकील और मुवक्किलों के 2000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। वहीं न्यायाधीशों के वाहनों के लिए मेंब्रेन रूफ केनोपी वाले पार्किंग की अलग व्यवस्था की गयी है। हाई कोर्ट की नयी बिल्डिंग में चीफ जस्टिस का कोर्ट रूम सबसे अंतिम हिस्से में बनाया गया हैं। इस कोर्ट रूम का क्षेत्रफल अन्य कोर्ट रूम से सबसे अधिक है। यह कोर्ट रूम 80 फीट लंबा, 65 फीट चौड़ा व 40 फीट ऊंचा हैं।

हाईकोर्ट परिसर में 30,000 वर्गफीट की लाइब्रेरी

मुख्य बिल्डिंग में 25 भव्य और आकर्षक वातानुकूलित कोर्ट रूम बन कर तैयार हो गये हैं। 24 न्यायाधीशों के लिए तथा एक मुख्य न्यायाधीश के लिए कोर्ट रूम बनाया गया है। प्रथम तल पर दाये-बायें छह-छह कुल 12 कोर्ट रूम बनाये गये हैं। जजों के एक कोर्ट की लंबाई 45 गुना 30 फीट है। इतने ही कोर्ट रूम द्वितीय तल पर बनाये गये हैं। हर कोर्ट रूम में इजलास, न्यायाधीश का चौंबर, एंटी रूम और टायलेट और पीए का कमरा बनाया गया है। नये भवन में न्यायाधीशों के लिए अलग से लाइब्रेरी की व्यवस्था की गयी है। इसमें कानून से संबंधित लगभग पांच लाख किताबों को रखने की आधुनिक व्यवस्था की गयी हैं।

झारखंड हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग में सौर उर्जा

झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में सौर ऊर्जा का भी बेहतरीन प्रयोग दिखने को मिलेगा। पूरे क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से ही होगी। पार्किंग के क्षेत्रों में 2000 केवीए का सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके अलावा पावर बैकअप देने के लिए 2000 केवी का जेनरेटर भी लगाया गया है, जिसमें 1500 केवी का एक और 500-500 केवी की क्षमता वाले दो जेनरेटर हैं।

Related Posts

वीरों की भूमि झारखंड में गूंजी उलगुलान की तान! राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने किया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का आगाज़; युवाओं से बोले CM- ‘पारदर्शिता के साथ मिलेगा पूरा न्याय’
Jharkhand

वीरों की भूमि झारखंड में गूंजी उलगुलान की तान! राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने किया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का आगाज़; युवाओं से बोले CM- ‘पारदर्शिता के साथ मिलेगा पूरा न्याय’

August 9, 2026
जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा
Jharkhand

जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा

August 9, 2026
जनजातीय गौरव से गुंजायमान हुई रांची! मंत्री चमरा लिंडा ने ‘भगवान बिरसा मुंडा जतरा’ को दिखाई हरी झंडी; 10 हजार कलाकारों ने पेश की अनूठी सांस्कृतिक झलक
Jharkhand

जनजातीय गौरव से गुंजायमान हुई रांची! मंत्री चमरा लिंडा ने ‘भगवान बिरसा मुंडा जतरा’ को दिखाई हरी झंडी; 10 हजार कलाकारों ने पेश की अनूठी सांस्कृतिक झलक

August 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीरों की भूमि झारखंड में गूंजी उलगुलान की तान! राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने किया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का आगाज़; युवाओं से बोले CM- ‘पारदर्शिता के साथ मिलेगा पूरा न्याय’
  • जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा
  • जनजातीय गौरव से गुंजायमान हुई रांची! मंत्री चमरा लिंडा ने ‘भगवान बिरसा मुंडा जतरा’ को दिखाई हरी झंडी; 10 हजार कलाकारों ने पेश की अनूठी सांस्कृतिक झलक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.