Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी से मुलाकात कर यूक्रेन आने का दिया न्योता, भारत को दिया धन्यवाद

May 21, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

हिरोशिमा : जापान के हिरोशिमा में जी7 की बैठक चल रही है। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने के लिए जापान गए हुए है, जहां उन्होंने क्वाड समूह के राजनेताओं से मुलाकात की। इसी बीच पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया।

यूक्रेनी शांति सूत्र पहल के लिए भारत को किया आमंत्रित

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से मुलाकात करने बाद ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने जापान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। मैंने उन्हें यूक्रेनी शांति सूत्र पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस काम में भारत को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

जेलेंस्की ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया

वलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्धग्रस्त देश का दौरा करने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया। इस वक्त रूसी सेना के हमले से यूक्रेन जूझ रहा है। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के तरफ से यूक्रेन की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था।

युद्ध कई तरह के संकट और पीड़ा लेकर आया

वहीं यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने भी यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। ज़ेलेंस्की ने कहा कि युद्ध कई तरह के संकट और पीड़ा लेकर आया, जिसमें बच्चे बेघर हो गए हैं, खनन क्षेत्र, शहरों को नष्ट कर दिया।

यूक्रेन में युद्ध पूरी दुनिया के लिए मुद्दा- पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री ने पूर्ण पैमाने पर रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन से निकासी के दौरान भारतीय छात्रों को पहुंचाई गई सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा है और इसका दुनिया पर कई अलग-अलग प्रभाव पड़ा है। मोदी ने ज़ेलेंस्की से कहा कि वह यूक्रेन की स्थिति को एक राजनीतिक या आर्थिक मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं, और उनके लिए यह मानवता और मानवीय मूल्यों का मुद्दा है।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.