मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर हुई चूक ,बतादे नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी समय बाइ सें दो युवक मुख्यमंत्री के समाने से होकर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गए। बाइक से टकराने से बचनें के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी। बिहार के सरकार पर बडी सवाल है.उनकी सुरक्षा कैसी है .यह पहली बार नही है, नीतीश कुमार की सुरक्षा में पहले भी चूक हुई थी.नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी समय बाइकर्स गैंग के 2 सदस्य CM का सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गए। CM बाइक से टकराने से बचे। उन्होंने बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी।
मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से सात सर्कुलर रोड की ओर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार से बाइकर्स बेतरतीब तरीके से मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए।वे सीएम को कट मारते हुए निकल गए। इस दौरान नीतीश कुमार बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि सीएम नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना सर्कुलर रोड के पास हुई, जहां कई वीआईपी रहते हैं। राजद सुप्रीमो की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का आवास भी यहीं है।
पटना SSP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके मौजूद
घटना के बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। एक ही बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है। पटना SSP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बाइकर्स से पूछताछ हो रही है। बाइक का नंबर बीआर 01 डीके 7148 है। यह किसी हिमांशु कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सात सर्कुलर रोड को बंद कर चेकिंग भी की।
ये भी पढ़ें :- YouTube पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, अब 500 सब्सक्राइबर्स होने पर भी होगी कमाई










