Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बिना लिफाफा खोले चले गए रमेश बैस, क्या राधाकृष्णन उठाएंगे पर्दा ?

हेमंत सरकार से कैसे थे रमेश बैस के रिश्ते

February 12, 2023
in Jharkhand, National, Politics, Top News
बिना लिफाफा खोले चले गए रमेश बैस, क्या राधाकृष्णन उठाएंगे पर्दा ?
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अब महाराष्ट्र के नए गर्वनर होंगे वहीं तमिलनाडू के बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. रमेश बैस करीब डेढ़ वर्ष तक सूबे के गर्वनर रहे. इस दौरान राज्य सरकार से उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी. हाल में ही राजभवन ने झारखंड वित्त विधेयक को वापस कर दिया. उस से पहले रमेश बैस ने आधा दर्जन से ज्यादा बिल, किसी ना किसी आपत्ति के आधार पर सरकार को लौटा दिये. लेकिन इन सब में सबसे चर्चित रहा चुनाव आयोग का लिफाफा. सीएम हेमंत सोरेन पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट से जुड़े चुनाव आयोग के एक बंद लिफाफे ने सूबे की सियासत में खूब तहलका मचाया. राजनीतिक गलियारे में तरह तरह की अटकलें लगाई जाने लगी.

खूब मची सियासी हलचल 

बाजार में ऐसी खबरें उड़ती रहीं कि चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन को दोषी मानते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है. इन सब चर्चाओं के बीच हेमंत सोरेन भी हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपनी सरकार को सुरक्षित करने में जुट गए. विधायकों को सिक्योर कर कभी सैर सपाटे तो कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भेजा गया. एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर विश्वासमत हासिल किया. दिल्ली भी दौड़ लगाई गई, कई बार राज्यपाल से मिलकर या लिफाफे के मजमून को सार्वजनिक करने की मांग की गई.

लिफाफे को लेकर अटकलें

सियासी हलचल के बीच मीडिया और राजनीतिक जगत में उस लिफाफे के खुलने और उसमें क्या हो सकता है इसको लेकर खूब अटकलें लगने लगी. हालात ऐसे थे कि लिफाफ सुबह खुलेगा, शाम खुलेगा और उससे कुछ तो निकलेगा. लेकिन 25 अगस्त को नई दिल्ली से रांची स्थित राजभवन पहुंचा ये लिफाफा ऐसा चिपका की आजतक नहीं खुला.

कई मौकों पर राजभवन सरकार आमने-सामने

7 जुलाई 2021 को झारखंड के राज्यपाल के रुप में पदभार संभालने के बाद लगभग डेढ़ वर्षों के कार्यकाल में राजभवन और राज्य सरकार के बीच कम से कम 5 से ज्यादा मौकों पर मतभेद-तनाव और असहमति की खबरें सामने आई. इन सबके अलावा टीएससी के गठन, 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक,  कृषि और पशुधन विपणन, झारखंड वित्त विधेयक समेत कई बिलों को राजभवन ने हेमंत सरकार को वापस कर दिया.

Related Posts

Jharkhand

गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!

February 16, 2026
गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!

February 16, 2026
23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.