रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ शहर को लगता है किसी की बुरी नजर लग गई है। आए दिन रामगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में घटना दुर्घटना घट रही है। जिसमें लोगों के जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। आज 10 मई को 10ः30 बजे के लगभग शहर के नईसराय में बाइक सवार एक महिला को टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित लोगों ने लगाया ये आरोप
घटना के बाद रामगढ़ से हजारीबाग जाने वाले सड़क जाम की स्थिति में आ गई है। सड़क दुर्घटना के बाद वहां एकत्रित लोगों में भारी आक्रोश दिखा। शहर में लगातार टेलर से हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर लोग आश्चर्य में हैं। लोगों का कहना है कि ट्रफिक व्यवस्था देखने वाले लोग नो एंट्री के समय पैसे लेकर बड़े वाहनों को इंट्री दे रहे हैं। जिसके कारण दुर्घटनाएं घट रही है।
भुरकुंडा से नईसराय जा रहे थे दंपति
जानकारी के अनुसार बुधवार को 10ः30 बजे के लगभग भुरकुंडा के रहने वाले पति-पत्नी अपने बाइक से नईसराय जा रहे थे। इसी दौरान एक टेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति शहादत हुसैन तो बच गया। लेकिन पीछे बैठी महिला 28 वर्षीय सबीना खातून टेलर के चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल का लड़का घायल हो गया है।
नो एंट्री के बावजूद कैसे नईसराय पहुंचा टेलर ?
बताया जाता है कि मृतक महिला भुरकुंडा कोयलांचल की रहने वाली है। पति पत्नी और बच्चे रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती परिजन से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना के समाचार मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक सवार व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं मृत महिला के शव को हटा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि लोहा का छड़ लदा टेलर रामगढ़ से रांची रोड की ओर जा रहा था। शहर में इस दौरान नो एंट्री होती है। यह टेलर नो एंट्री में कैसे शहर पाकर नईसराय पहुंचा यह चर्चा का विषय बना हुआ है।









