Friday, April 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उद्योगपति से 68 लाख की ठगी करने वाले शख्स को रांची पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, हाल ही चिराग पासवान की पार्टी किया था ज्वाइन

July 21, 2023
in Jharkhand, Top News
सरायकेला के चांडिल में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 2 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। शहर के जानेमाने उद्योगपति और समाजसेवी अजय सिंह से 68 लाख की ठगी करने वाले शख्स को रांची पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शख्स की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की मदद से रांची पुलिस ने की है। बिहार के आरा जिला के मौलबाग निवासी विशाल कुमार पांडेय को रांची पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से द्वारका सेक्टर 17 से गिरफ्तार किया है।

लोजपा (रामविलास) पार्टी का थामा दामन

दो दिन पहले विशाल पांडे की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसे लोजपा(रामविलास) यानी चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन करते देखा गया। इसके बाद रांची की पुलिस हरकत में आई और दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के सेक्टर 17 से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रेलवे में ठेकेदारी के नाम पर ठगा था पैसा

आरोप है कि विशाल पांडेय ने आरा के बखोरापुर के निवासी, उद्योगपति और समाजसेवी, अजय सिंह से 68 लाख की ठगी 2021 में रांची में रेलवे में ठेका के नाम पर कर ली थी। अजय सिंह द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर आरोप है कि विशाल पांडे ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसके बाद उद्योगपति अजय सिंह ने पंडरा थाना में विशाल पांडे के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

आरा के मौलबाग में पुलिस ने कई बार की थी छापेमारी

पुलिस ने दर्जनों बार आरा के मौलबाग में उसके आवास पर छापामारी की। लेकिन, हर बार विशाल पांडे पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था। फिर विशाल पांडे के दिल्ली के द्वारका में होने की सूचना मिली। इसकी भनक तब लगी जब दो दिन पहले लोजपा (रामविलास) पार्टी ज्वाइन करने की उसकी फोटो सोशल मीडिया में आई। इसके तुरन्त बाद रांची पुलिस हरकत में आई और दिल्ली पुलिस की मदद से विशाल पांडे को गिरफ़्तार कर लिया है।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.