Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सड़क सुरक्षा: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

सड़क हादसों को नियंत्रित करने और अन्य मुद्दों पर गढ़वा में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

October 1, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सड़क सुरक्षा: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश

◆ गढ़वा शहरी क्षेत्र समेत अन्य जगहों के सड़कों पर व्याप्त गढ्ढे को अविलंब भरने का निदेश

गढ़वा जिला में सड़क हादसों को नियंत्रित करने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के साथ ही विगत दिनों में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम गढ़वा शहरी क्षेत्र एवं जिले के अन्य जगहों के सड़कों पर व्याप्त गड्ढों को शीघ्र भरने एवं जर्जर सड़कों की मरम्मती करने का निर्देश एनएच के पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग NH-75 पर गढ़वा से नजदीक के सभी मुख्य स्थान की दूरी से संबंधित साइनेज गति सीमा से संबंधित साइनेज एवं रोड सेफ्टी से संबंधित उपकरणों को अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया कि जिले के कई स्थानों पर साइनेज का अधिष्ठापन कर लिया गया है एवं शेष बचे स्थान पर जल्द ही साइनेज लगाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बताया कि सड़कों पर बने गड्ढे को भर दिया गया है एवं अन्य शेष गड्ढों को भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिसे सप्ताह दिनों के अंदर विभिन्न सड़कों पर व्याप्त गड्ढे को पूर्ण रूप से भर दिया जाएगा। उपायुक्त ने जिले में रोड किनारे सूखे पड़े वृक्ष, जिनसे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं, वैसे वृक्षों का आकलन कर वन विभाग से अनुमति लेते हुए वृक्षों के कटाई का निर्देश दिया। शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी के अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट मरम्मती की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में शहर के सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कर किया गया है। उपायुक्त ने शहर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, जिसे लेकर उपायुक्त ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट फ्यूल नहीं देने का अपील किया एवं इस अनिवार्य रूप से लागू करने की भी बात कही। वहीं बैठक में सड़क हादसों के पश्चात उनकी सहायता के लिए आगे आने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई। उपायुक्त ने कहा कि लोगों में ऐसा भय है कि जो सड़क दुर्घटना में दूसरों की सहायता हेतु आगे नहीं आएगा उन्हें कानूनी रूप से फंसने का भय होता है, लेकिन ऐसी बात नही है, ऐसे लोगों को किसी भी कानूनी अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे बिना किसी भय के लोगों की सहायता जरूर करें। सहायता हेतु आगे आए लोगों को प्रोत्साहित करने की व्यवस्था करने एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। उपायुक्त द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी देने एवं उन्हें इन नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। जिले के विभिन्न सड़कों पर व्हाइट पैच एवं रेडियम लगाने का भी निर्देश दिया गया, जिससे खराब विजिबिलिटी में भी सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को सहूलित हो। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए, जिससे सड़क हादसों में नियंत्रण लाया जा सके। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा दो पहिया वाहन जाँच (विशेष रूप से हेलमेट चेकिंग) तथा ऑटोरिक्शा (टेम्पो) में ओवरलोडिंग के जाँच अभियान चलाने की बात कही गई। असैनिक शल्य चिकित्सक सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा के द्वारा बताया गया कि गढ़वा जिले में 108 एंबुलेंस सहित कुल 26 एंबुलेन्स परिचालित हो रहे हैं। उपायुक्त द्वारा गुड सेमेरिटन पॉलिसी का जिल में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया गया। गढवा जिले अंतर्गत संचालित प्रत्येक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक-एक नोडल शिक्षक नामित करने का निदेश दिया गया। प्रतिदिन प्रार्थना के समय विद्यार्थीयों को सडक सुरक्षा के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निदेश दिया गया। नगर परिषद/नगर पंचायत, गढवा/नगरउंटारी/मझिआंव, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा को तीनो चयनित टॅम्पू स्टैंड का जल्द से जल्द निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। उन्हें यह भी निदेश दिया गया कि पुल और सडक पर नाली जाम हो जाने के कारण पानी जमाव हो जा रहा है, जिससे सड़क की खराब होने की सम्भावना बनी रहती है। अतः उक्त नालियो तथा पुलों का जल्द से जल्द साफ सफाई कराने का निदेश दिया गया। नगर परिषद, गढ़वा, नगर पंचायत मंझिआंव और श्री बंशीधर नगर को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा को निर्देशित किया गया कि सडक सुरक्षा से संबंधित प्रचार प्रसार लगातार किया जाए। निदेश दिया गया कि HIT & RUN तथा गुडसेमिरिटन पॉलिसी का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लंबित मामलों का निबटारा कर पीड़ीत को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाय। जिला परिहवन पदाधिकारी, गढ़वा को निर्देशित किया गया कि ओभरलोडिंग कर चल रहे ऑटो/टेम्पू, Under Age, Without Helmet, Black Film, Mobile Talking, Seat Belt, Triple Loading इत्यादि के संबंध मे वाहन चालकों का MV Act के तहत चालक अनुज्ञप्ति निलबित करते हुए दंडात्मक कार्रवाइ करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा भी सड़क सुरक्षा से संबंधित कई आवश्यक सुझाव दिए गए, जिन्हें लागू करने पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, NHAI प्रोजेक्ट डाइरेक्टर, राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ प्रमण्डल, मेदिनीनगर, माननीय सांसद प्रतिनिधि पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रमोद चौबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.