Saturday, June 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर समाहरणालय के सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन

September 14, 2023
in Jharkhand
उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर समाहरणालय के सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर समाहरणालय के सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधिगण समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पांडे द्वारा हिंदी दिवस के मौके पर संगोष्ठी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए हिंदी दिवस मनाने को लेकर इसकी विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है जिस दिन भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को हमारी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। काफी संघर्ष के बाद हिंदी को हमारे देश की राजभाषा घोषित किया गया। उप विकास आयुक्त श्री राय ने हिंदी दिवस के मौके पर इसके संबंध में अपने वक्तव्य में कहा कि 14 सितंबर को पूरे विश्व में हिंदी दिवस के रूप में चिन्हित किया गया है।

यह हमारी मातृभाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का प्रसार न सिर्फ भारत देश में बल्कि पूरे विश्व में हुआ है। आज के दौर में विश्व के बड़े-बड़े नेता भी हिंदी में बात करते हैं, जो लोगों के बीच काफी प्रचलित हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी एक सरल एवं विशाल भाषा है, जिसमें अरबी, उर्दू, फारसी, तुर्की, जापानी, अंग्रेजी, रशियन, चाइनीस, पुर्तगाली आदि कई भाषाओं के शब्दों का समावेश मिलता है। हिंदी को वैश्विक पटल पर और ज्यादा प्रचारित प्रसारित करने के लिए हिंदी भाषा के बोलचाल में शुद्धता बरतते हुए इसके प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। इसके पश्चात उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा हिंदी दिवस के मौके पर कहा गया कि जिस प्रकार हम सब अपने-अपने विरासतों एवं संस्कृति को बचाकर रखना चाहते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें अपने मातृभाषा हिंदी को भी संयोजित करने की आवश्यकता है।

उपस्थित लोगों से हिंदी भाषा का व्यापक प्रचार प्रचार करने एवं अधिक से अधिक इसे बोलचाल के समय प्रयोग में लाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा प्राचीन काल से बोले जाने वाली भाषा है, जो पूर्व से लेकर आज तक समय अनुसार अपना अन्य भाषाओं के शब्दों को भी अपने में मिलाकर कुछ स्वरूप परिवर्तन करती है परंतु इसका मूल रूप बना रहता है। संविधान सभा द्वारा 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राज भाषा घोषित किया गया। हिंदी भाषा के माध्यम से हम अपने भावनाओं, विचारों और भारतीय संस्कृति को समर्थन और सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के रूप में हमारे दिलों में बसी हुई है और यह एकता और एकत्रितता की भावना को प्रकट करती है।

हिंदी भाषा को हमारी भाषा की गरिमा का प्रतीक माना जाता है और हिंदी दिवस हमें इस महत्वपूर्ण भाषा के महत्व को समझाने और मानने का मौका देता है। चूंकि यह हमारी मातृभाषा है। अतः हिंदी के बोलचाल में शर्म की नहीं बल्कि गर्व की अनुभूति होती है। मौके पर उपस्थित विभिन्न पत्रकार बंधुओ द्वारा भी हिंदी दिवस के मौके पर अपने अपने वक्तव्य रखे गयें, जिसमें हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार करने तथा हिंदी भाषा का प्रयोग करने की बात कही गई एवं हिंदी भाषा की विशेषता पर प्रकाश डाला गया।

Related Posts

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
Jharkhand

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!

June 20, 2026
Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
Jharkhand

Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”

June 19, 2026
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
Jharkhand

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

June 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
  • Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.