सरायकेला खरसावां : जिला अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी ग्रुप ऑफ कंपनी का विस्तार पुणे के बाद अब मेक्सिको तक किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उक्त बातें आरएसबी ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन एसके बेहरा ने शुक्रवार को आदित्यपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने बताया कि भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक वाहन को देखते हुए आरएसबी ने इजराइल की कंपनी के साथ कोलैबोरेशन कर ई व्हीकल निर्माण के क्षेत्र में कदम बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इजरायली कंपनी के सहयोग से पुणे प्लांट में इलेक्ट्रॉनिक मोटर सिस्टम पर कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की आपूर्ति टाटा और अशोक लेलैंड कंपनी को भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुणे स्थित प्लांट में आई -डिजाइन प्लांट की स्थापना इस साल नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित मशीनरी तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ कंपनी आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के पास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भी निर्माण करा रही है। जो अगले 2 साल में पूरी तरह बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल 500 बेड वाले अस्पताल को प्रारंभ किया जाएगा। जिसका विस्तार आगे 1000 बेड तक होगा।









