Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

शौर्य हत्याकांड का हुआ खुलासा, मासूम का हत्यारा भेजा गया जेल

March 10, 2023
in Crime, Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. शौर्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फिरौती के लिए उसके किरायेदार ने ही मासूम का अपहरण किया। इस दौरान बच्चे के चिल्लाने पर उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गया। मंगलवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा तालाब से एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। रांची एसएसपी किशोर कौशल ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

इस बच्चे का अपहरण फिरौती मांगने की नियत से किया गया था। लेकिन अपहरण के एक घंटे के भीतर ही हत्या कर दिए जाने की वजह से शौर्य के पिता राजू गोप से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गयी। बच्चे की हत्या करने वाला उसका करीबी ही निकला। हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और गुरुवार को इस मामले का आधिकारिक खुलासा पुलिस करेगी।

शौर्य की हत्या करने वाला उसका किरायेदार रह चुका है। हत्या करने वाले का नाम संजू पांडा है। वह मूल रूप से कोडरमा जिले का रहने वाला है। शौर्य के घर में वह बतौर किरायेदार अपने बहन और बहनोई के साथ रहता था। बाद में वह अपने बहन और बहनोई से अलग होकर पंडरा में रहने लगा था। यहां वह गलत संगत में पड़ गया था। जिस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसमें शौर्य के अपहरण की साजिश रची थी। लेकिन शौर्य के पिता से फिरौती की रकम मांगने से पहले ही उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजू पांडा ने शौर्य का अपहरण करने से पहले कई दिनों तक उसकी रेकी की थी। इस दौरान उसने देखा था कि शौर्य हर शाम कुछ न कुछ खरीदने के लिए दुकान की ओर जाता है। तीन मार्च को भी उसने वही किया था। इस बीच दुकान के पास ही संजू पांडा कार के साथ खड़ा था। यहां शौर्य को देखकर उसने उसे बुलाया और बातचीत की। शौर्य के हाथ में चिप्स का पैकेट था। संजू ने उससे चिप्स लेकर खाया भी। इसके बाद उसने उसका अपहरण कर लिया। पर ले जाने लगा इस बीच शौर्य हल्ला मचाने लगा। तब संजू को समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। इसी दौरान उसने उसकी हत्या कर दी और तालाब के पास शव को फेंक कर कोडरमा भाग गया था।

अपहरण होने के चार दिन बाद शव बरामद हुआ था। शव को जब्त कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लायी थी। इस दौरान परिजनों को जानकारी मिली तो सभी रिम्स पहुंचे। यहां शौर्य के पिता राजू गोप ने पुलिस की कार्यशौली पर प्रश्न खड़ा किया। वहीं एदलहातू से बड़ी संख्या में आए लोगों ने नाराजगी में बरियातू थाने का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से काम किया और हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Jharkhand

गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!

February 16, 2026
गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!

February 16, 2026
23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.