Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग

मंत्री सुदिव्य कुमार ने देवघर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश; 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित मेले में टेंट सिटी, मिस्ट कूलिंग और क्यूआर कोड फीडबैक से सुगम होगी श्रद्धालुओं की यात्रा

July 26, 2026
in Jharkhand, Top News
बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Share on FacebookShare on Twitter

■ माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न….
==================
■ सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभूति -माननीय मंत्री…..
==================
■ सभी टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा पहले की अपेक्षा होगी वृहत और बेहतर….
==================
■ सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के साथ देवघर नगरी को भव्य तरीके से करे सुसज्जित….
==================
■ मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय, स्नानगृह के साथ मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्षा की संख्या में किया जाएगा इजाफा….
==================
■ राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर (Out of turn Darshan) VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रहेगा रोक- माननीय मंत्री….
==================
■ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा मुहैया कराने का किया जा रहा है कार्य….
==================
■ मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके…..
==================
आज माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों से की समीक्षा बैठक देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त देवघर श्री सौरभ कुमार भुवानिया एवं उपायुक्त दुमका श्री अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की तमाम सुविधाएं 28 तारीख तक हर हाल में दुरूस्त कर ली जाएं का विशेष रूप से ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें । साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अगले 29 तारीख को पुनः देवघर एवं दुमका में उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की जायेगी।
ज्ञातव्य है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेले में आकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटें ,यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

■ आधुनिक तकनीक और समर्पण भाव से करे कार्य….
समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व विश्राम गृह, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे उन्होंने तीन स्थलों पर बनाये जाने वाले टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा को बेहतर और वृहत करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवासन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा गर्मी और उमस से निजात के उद्देश्य से मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्ष की संख्या में इजाफा करने का निर्देश दिया गया है। साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर जिला स्तर के अधिकारियों एवं नेशन हाइवे के अधिकारियों आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को बेहतर तरीके से मेला में उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

■ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग….
राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में ए0आई0 बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए0आई0 बेस्ड कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम, सामान्य कैमरा के आसपास, ए0आई0 बेस्ड ड्रोन के आसपास टेलीविजन, फेस रिकोग्नाईशन कैमरा, हेड काउन्टींग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा विभिन्न स्थानों पर एवं क्यू आर बेस्ड कम्पलेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा देवघर विधायक श्री सुरेश पासवान, सारठ विधायक श्री उदय शंकर सिंह, जरमुण्डी विधायक श्री देवेन्द्र कुँवर, ऊर्जा विभाग सचिव, सचिव भवन निर्माण विभाग, सचिव पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन प्रभाग, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अवर सचिव वित विभाग, पर्यटन निदेशक, संथाल परगना कमिश्नर, पुलिस उप महानिरीक्षक दुमका, जेटीडीसी के एमडी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, महापौर नगर निगम देवघर, उप विकास आयुक्त देवघर व दुमका, नगर आयुक्त देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व दुमका, सिविल सर्जन देवघर व दुमका, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

Related Posts

फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख
Jharkhand

फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख

August 14, 2026
जमीनी धरातल पर दिखना चाहिए विकास! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान; आवास, मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं में लाएं तेजी
Jharkhand

जमीनी धरातल पर दिखना चाहिए विकास! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान; आवास, मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं में लाएं तेजी

August 14, 2026
जमीनी धरातल पर दिखना चाहिए विकास! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान; आवास, मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं में लाएं तेजी
Jharkhand

जमीनी धरातल पर दिखना चाहिए विकास! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान; आवास, मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं में लाएं तेजी

August 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख
  • जमीनी धरातल पर दिखना चाहिए विकास! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान; आवास, मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं में लाएं तेजी
  • जमीनी धरातल पर दिखना चाहिए विकास! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान; आवास, मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं में लाएं तेजी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.