सिल्ली (रांची) : पुलिस ने सिल्ली थाना कांड संख्या 36/23 हत्या के नामदर्ज आरोपी को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 9 मई मंगलवार को करीब 1 बजे गोड़ाडीह पंचायत के मुखिया सावन देवी के घर रायकोचा गोड़ाडीह रविंद्र सिंह मुंडा उर्फ़ रविंद्र मुंडा के घर पहुंचा उस वक्त मुखिया सावन देवी घर पर अकेली थी। घर के बाहर आंगन में रविंद्र मुंडा ने मुखिया को हाथ में पकड़ा और यह कहते हुए चाकू से हमला कर दिया कि तुम हमसे क्यों बात नहीं करती हो।
मुखिया जब जोर जोर से चिल्लाने लगी तो रविंद्र मुंडा उसके पति श्रवण मुंडा जो पास के ही तलाब में शौच करने गया था वहां पहुंचा और चाकू से वार कर हत्या कर दिया। घटना के बाद रविंद्र मुंडा पास के ही जंगल की ओर भाग गया था। मुखिया सावन देवी के फर्द बयान के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन से थाना प्रभारी आकाशदीप के नेतृत्व में एक का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर घटना करित करने वाले अपराध कर्मी रविंद्र सिंह मुंडा उर्फ रविंद्र मुंडा पिता वीर सिंह मुंडा को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।









