मुंबई : एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन को छल से मार डाला। इसके बाद पुलिस ने इस निर्दयी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उल्हासनगर के शांतिनगर इलाके की है। 12 साल की मृत बच्ची अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता गांव में रहते हैं। इस लड़की को कुछ दिन पहले पहली बार पीरियड आया था। लेकिन यह देख उसकी ननद ने उसके पति को गलत जानकारी दे दी। लड़की की भाभी ने अपने पति को बताया कि तुम्हारी बहन का कहीं अफेयर चल रहा है और यह ब्लीडिंग संभोग के कारण हो रही है।
प्रताड़ना के कारण बच्ची की हो गई मौत
इस बात से इस लड़की का बड़ा भाई आग बबूला हो गया और उसने अपनी बहन को तीन दिनों तक प्रताड़ित किया। उसे लात घूसों से पीटा। इस प्रताड़ना के कारण लड़की को काफी चोटें आयीं, जिसके कारण दुर्भाग्य से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद वे खुद बच्ची को मध्य जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब उसका पोस्टमॉर्टम किया गया तो उसके चेहरे, गर्दन, पीठ पर थप्पड़ और मारपीट के निशान मिले। इसलिए डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने इस निर्दयी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
भाई और भाभी के साथ रहती थी लड़की
उल्हासनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मधुकर काड ने कहा कि उल्हासनगर में लड़की अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। “उसने उस पर किसी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया।” अधिकारी ने कहा कि उसने उसके मुंह, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चिमटे से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब लड़की को इलाज के लिए उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल लाया गया जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।









