Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: स्वच्छ भारत मिशन: ग्रामीण शहरी अभिसरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

"Faecal Sludge and Septage Management" (मलीय कचरा प्रबंधन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

September 28, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: स्वच्छ भारत मिशन: ग्रामीण शहरी अभिसरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मल कीचड़ एवं सेप्टीज प्रबंधन हेतु ग्रामीण शहरी अभिसरण पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यालय का आयोजन समाहरणालय के सभा कक्ष में की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा यूनिसेफ सपोर्टेड, आईडीएफ (इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट फाऊंडेशन) टीम के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण- 2 अंतर्गत जिला स्तरीय फैकेल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट विषय पर हुई कार्यशाला के आयोजन में उपस्थित सभी लोगों को कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से मलीय कचरा प्रबंधन के विषय पर महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारी से अवगत कराने एवं प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया।

उक्त कार्यशाला में प्रमुखता से UNICEF सपोर्टेड IDF टीम के अजय कुमार सिंह एवं घनश्याम साह द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवम शहरी के अंतर्गत मलीय कचरा प्रबंधन (FSSM) हेतु जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यशाला के अंतर्गत गंदे पानी यथा- नदी नालियों के ब्लैक वाटर, रसोई एवं किचन से उपयोग होने के उपरांत निकलने वाले ग्रे वॉटर, फेकल स्लज एवं सेप्टेज के गंदे पानी को उपचारित कर साफ पानी में बदलने तथा उसके पुनः उपयोग करने के तरीके के बारे में बताया गया। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले ओपन डिफेक्शन फ्री (ओडीएफ) के तहत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने ओडीएफ, ओडीएफ प्लस एवं ओडीएफ प्लस प्लस जैसे अभियान चलाए हैं, जिसके तहत मैकेनिकल एवं नेचर बेस्ड तरीके से फेकल स्लज एवं सेप्टेज के गंदे पानी एवं मलीय कचरे का बेहतर रूप से प्रबंधन कर पर्यावरण एवं घरों को स्वच्छ रखा जा सकता है। उक्त विषय के मामलों पर कार्यशाला में महत्वपूर्ण तरीके को बताकर उपयोग में लाने की अपील की गई।

उक्त कार्यशाला में उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, मझिआँव/श्री बंशीधर नगर, सभी सहायक अभियंता/कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, सभी कनीय अभियंता, नगर परिषद, गढ़वा, सभी कनीय अभियंता, नगर पंचायत मझिआँव एवं बंशीधर नगर, DPM पंचायती राज, DPM जे. एस. एल. पी. एस., सभी जिला समन्वयक, SBM (G) एवं JJM, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, सिटी मैनेजर नगर परिषद, गढ़वा, सिटी मैनेजर नगर पंचायत, मझिआँव एवं बंशीधर नगर, मुखिया ग्राम पंचायत जाटा, मधेया, विकताम, रक्सी, डण्डा, छपरदागा, भिखही, मानपुर, जरही, कल्याणपुर, परिहारा, बेलचम्पा, प्रपातपुर, कोरवाडीह, छतरपुर, खरसोता, मेराल पूर्वी, जलसहिया, सोशल मोबिलाइजर आदि उपस्थित थें।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.