Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित होंगे "स्वच्छता ही सेवा” अभियान

September 12, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा : स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को लेकर गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने अभियान को लेकर जानकारी दी और इसे सफल बनाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के रूप में मनाया जाएगा। उपायुक्त ने इस अभियान को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी जिलेवासियों से अपील किया है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले और इसे सफल बनायें। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए निदेशित किया।

बताते चलें कि जिला अतंर्गत “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 2024 का सफल आयोजन किया जाना है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामूहिक रूप से अपने गाँव/क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 07 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2024 तक “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय के साथ “स्वच्छता ही सेवा – 2024 अभियान” मनाया जाना है, एवं 02 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता – एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वच्छता शपथ, गीत, नाट्य प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता थीम पर आधारित प्रदर्शनी, अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला, अपशिष्ट संग्रहण अभियान, स्वच्छता उत्सव और स्कूल कॉलेज में बच्चों के बीच स्वच्छता की थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि ऐसे गांव और वार्ड चिन्हित करें, जिन्हें स्वच्छता में आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने इस अभियान में सभी की जन भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से जिले को स्वच्छ बनाने में सफलता मिलेगी।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.