Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गुरु बिन जीवन अधूरा: डीआईजी नौशाद आलम ने मेदिनीनगर में शिक्षक दिवस पर साझा की दिल छू लेने वाली यादें!

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के शिक्षक सम्मान समारोह में डीआईजी नौशाद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया, शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि।

September 5, 2025
in Jharkhand, Top News
गुरु बिन जीवन अधूरा: डीआईजी नौशाद आलम ने मेदिनीनगर में शिक्षक दिवस पर साझा की दिल छू लेने वाली यादें!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गुरु के बिना जीवन अधूरा: शिक्षक दिवस पर डीआईजी नौशाद आलम ने साझा किया अपना अनुभव

मेदिनीनगर: शिक्षक दिवस के अवसर पर हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) पार्टी की ओर से मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी में शिक्षक सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम तथा हम पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार चौबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने मुख्य अतिथियों का शॉल और मोमेंटो देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद समारोह में शामिल सभी कवियों को शॉल और रामचरितमानस भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीआईजी नौशाद आलम ने अपने संबोधन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती से जुड़ी है।
वे एक महान दार्शनिक और आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने हमेशा कहा कि यदि आप मुझे सम्मान देना चाहते हैं तो उसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाइए। तभी से हर वर्ष 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को याद करना और समाज में उनके महत्व को रेखांकित करना है।
वही डीआईजी ने कहा कि जब तक जीवन में शिक्षक नहीं रहेंगे, गुरु का ज्ञान नहीं मिलेगा, तब तक कोई भी व्यक्ति किसी आयाम तक नहीं पहुंच सकता।
उन्होंने अपने जीवन का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि डीएसपी रहते हुए एक बार गांव में गश्ती के दौरान मैं अपने एक शिक्षक से मिला। पुलिस की गर्दी ओर वर्दी में पुलिस देखकर वें शिक्षक साइकिल छोड़कर भागने लगे। तब मैंने दौड़कर उन्हें आवाज दी और कहा—गुरुजी, मैं आपका शिष्य नौशाद हूं। फिर उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। और उनसे कहा आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने शिक्षकों के ही आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हूं।
समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शिक्षकों को सम्मान देने की इस पहल की सराहना की।

Related Posts

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
Jharkhand

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल

August 10, 2026
अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
Jharkhand

अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच

August 10, 2026
15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल
Jharkhand

15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

August 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
  • अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
  • 15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.