Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों से कहा- आपके सहयोग से मजबूत झारखंड बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे

September 12, 2024
in Jharkhand
मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों से कहा- आपके  सहयोग से मजबूत  झारखंड बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे
Share on FacebookShare on Twitter

इस राज्य की जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आपके सहयोग से मजबूत झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ।आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें, इस राज्य के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम हम करेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिला के महागामा स्थित राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जा नगर में गोड्डा एवं देवघर जिले के लिए आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन -जन तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

विशेष शिविरों में लोगों का दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का चौथा चरण चल रहा है ।इस दौरान राज्य भर के पंचायतों और टोलों में लग रहे विशेष शिविरों में लोगों का जबरदस्त देखने को मिल रहा है । यहां उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है और उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। मैं भी विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहे शिविरों में शामिल हो रहा हूं, ताकि इस राज्य की जनता में में सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने की खुशी को देख सकूं।

कई घरों में कई- कई योजनाओं का एक साथ मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी संवेदनशीलता और सजगता के साथ हमारी सरकार लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती आ रही है। हमारी सरकार जिस तरह अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया है, उससे एक ही घर- परिवार में एक साथ कई योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। सभी बुजुर्गों को पेंशन मिल रहा है तो महिलाओं को सम्मान राशि। आज कोई भी घर- परिवार ऐसा नहीं है, जो सरकार की योजनाओं से वंचित है।

हर वर्ग को मदद और राहत देने का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग को मदद और राहत देने का काम कर रही है। किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। वकीलों को पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और स्टाइपेंड की राशि देने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से बच्चियों को जोड़कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यहां के बच्चे- बच्चियां डॉक्टर इंजीनियर और अफसर बनें, उन्हें गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऐसी अनेकों और योजनाएं हैं, जिसके जरिए राज्य वासियों को हम आगे बढ़ा रहे हैं।

20 वर्ष बनाम 4 वर्ष में हुए कार्यों का आकलन करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद 20 वर्षों में जो कार्य हुए और हमारी सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षों में जितने कार्य किए हैं, उसका आप खुद आकलन कर लें। हमारी सरकार ने कोरोना के साथ-साथ कई अन्य चुनौतियों के बीच राज्य के विकास को गति देने का काम करती आ रही है। आज इस राज्य का कोई भी ऐसा घर नहीं है जो सरकार की योजनाओं से वंचित है।

50 लाख बहन- बेटियों को दे रहे सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 50 लाख बहन- बेटियों को सम्मान राशि देने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज भी यहां की एक बड़ी ग्रामीण आबादी गरीबी की जिंदगी जी रही है। वे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कर्ज़ लेने को मजबूर होते हैं। लेकिन, हमारी सरकार आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए संकल्पित है, ताकि किसी के आगे आपको हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े। इसके लिए अगले 5 वर्षों के दौरान हर घर में हर वर्ष एक लाख रुपए पहुंचने का काम हमारी सरकार करेगी।

अपने गांव- देहात को कर रहे मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हमारे गांव मजबूत नहीं होंगे, राज्य सशक्त नहीं होगा। इसीलिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। यहां के आदिवासी- मूलवासी, किसान- मजदूर और गरीब- वंचित वर्ग को पूरे मान- सम्मान के साथ उनका हक- अधिकार दे रहे हैं। उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।

समाज को तोड़ने वालों को नकारें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य तभी आगे बढ़ेगा, जब समाज के सभी वर्ग मिलजुल कर राज्य के विकास के भागीदार बनेंगे। समाज में बिखराव राज्य को कमजोर करता है । ऐसे में मैं आप सभी से यही कहना चाहता हूं कि समाज को तोड़ने वालों की पहचान कर उन्हें नकारें। हमारा प्रयास सभी का सहयोग लेकर इस राज्य की दशा और दिशा को बदलना है।

गोड्डा को 29 और देवघर जिले 118 योजनाओं को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री ने ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में गोड्डा एवं देवघर जिले को कुल 339 करोड़ 60 लाख 1 हजार रुपए की 147 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें गोड्डा जिला अंतर्गत 192 करोड़ रूपए की 29 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास शामिल है, जबकि देवघर जिला अंतर्गत 6 करोड़ 81 लाख 66 हज़ार रूपए की 12 योजनाओं का उद्घाटन एवं 159 करोड़ 66 लाख 69 हज़ार रुपए की 106 योजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर इन दोनों जिलों के हजारों लाभुकों के बीच करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई।

इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, विधायक श्री प्रदीप यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व विधायक श्री संजय यादव, संताल परगना प्रमण्डल के आयुक्त श्री लालचंद दादेल, पुलिस महानिरीक्षक श्री क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संजीव कुमार तथा गोड्डा एवं देवघर जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.