Saturday, May 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

September 5, 2023
in Jharkhand
गढ़वा उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ प्लस समेत अन्य बिंदुओ पर उपायुक्त ने गहन समीक्षा किया। प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने एवं ससमय निर्धारित लक्ष्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता द्वारा पंचायतों से कचड़ा संग्रहण को लेकर हाइड्रोलिक टीपर ई रिक्शा की खरीदारी पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत गढ़वा समेत 4 प्रखंडों के लिए हाइड्रोलिक टीपर ई रिक्शा की खरीदारी करने के निर्देश दिए एवं कचरा संग्रहण कार्य प्रारंभ करने हेतु सभी प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा।

वहीं समीक्षा के दौरान ओडीएफ प्लस समेत अन्य प्रमुख बिंदुओ पर प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 7 दिनों के अंदर प्रदर्शन में सुधार करने का निर्देश दिया। साथ हीं सभी जेई, ऐई, कोऑर्डिनेटर एवं संबंधित कर्मियों को अपने क्षेत्र में प्रतिदिन जाने एवं अनिवार्य रूप से बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने 7 दिनों पूर्व दोबारा से समीक्षा करने की बात कही। उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन में गति प्रदान कर तय समय पर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को कार्य आवंटित कर टीम भावना से कार्य करने को कहा। साथ हीं वैसे कर्मी जो कार्य में रूचि नही ले रहे उन्हें चिन्हित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे साझा करने को भी कहा गया, जिससे समस्याओं को दूर कर योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सभी जेई, ऐई, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related Posts

नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन
Jharkhand

नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन

May 30, 2026
नए DC की पहली ‘जनता अदालत’ में फूटा जन-आक्रोश: 9 महीने से बिना वेतन काम कर रहे गढ़वा के नवनियुक्त शिक्षक! पक्के मकान वालों को ‘पीएम आवास’ बांटने का भी भंडाफोड़
Jharkhand

नए DC की पहली ‘जनता अदालत’ में फूटा जन-आक्रोश: 9 महीने से बिना वेतन काम कर रहे गढ़वा के नवनियुक्त शिक्षक! पक्के मकान वालों को ‘पीएम आवास’ बांटने का भी भंडाफोड़

May 30, 2026
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर DC का ‘महा-अल्टीमेटम’: 48 घंटे में काम पर लौटें, वरना छिन जाएगी नौकरी! उपायुक्त बोले— “ग्रामीणों के रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
Jharkhand

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर DC का ‘महा-अल्टीमेटम’: 48 घंटे में काम पर लौटें, वरना छिन जाएगी नौकरी! उपायुक्त बोले— “ग्रामीणों के रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

May 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन
  • नए DC की पहली ‘जनता अदालत’ में फूटा जन-आक्रोश: 9 महीने से बिना वेतन काम कर रहे गढ़वा के नवनियुक्त शिक्षक! पक्के मकान वालों को ‘पीएम आवास’ बांटने का भी भंडाफोड़
  • मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर DC का ‘महा-अल्टीमेटम’: 48 घंटे में काम पर लौटें, वरना छिन जाएगी नौकरी! उपायुक्त बोले— “ग्रामीणों के रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.