Wednesday, August 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

पटना में नहीं थम रही आग की घटना, तीन गोदाम में एक साथ लगी भीषण आग, लोगों को घर खाली करने का निर्देश

आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

April 18, 2023
in Bihar, Top News
patna fire
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : राजधानी पटना में आग की घटना नहीं थम रही है। यहां आए दिन आग की घटनाएं होती रहती है। इस एक वजह गर्मी भी बताया जा रहा है। ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत चौक थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह पथ का है। यहां तीन गोदाम में एक साथ आग लग गई। घटना सुबह लगभग 5ः00 बजे की बताई जा रही है।

fire

सुबह 5 बजे लगी भीषण आग

घटना के संबंध में बताया गया कि दिलीप नॉगरिया के सुता गोदाम, बजरंग ट्रांसपोर्ट और विमला इंटरप्राइजेज का गोदाम एक ही भवन में सामूहिक रूप से चल रहा है। आज सुबह लगभग 5ः00 गोदाम में आग लग गई जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग पहले सूता गोदाम में लगी, जिसके बाद देखते-देखते आग की लपेट में बाकी गोदाम भी आ गया। गोदाम काफी बड़ा होने के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया।

रिफाइंड तेल में आग लगने के बाद बेकाबू हो गयी आग और सबकुछ हो गया खत्म

घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड के कार्यालय को दी। जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी घटनास्थल पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। बगल के बजरंग ट्रांसपोर्ट में लग गई, जिसमें ट्रांसपोर्ट में रखें सभी सामान धू-धू कर जलने लगा। इसके बाद तीसरे गोदाम विमला इंटरप्राइजेज तक आग पहुंच गया। यहां रिफाइंड तेल की पैकेजिंग का काम होता है। गोदाम में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल मौजूद था। मंगलवार को भी लगभग एक दर्जन से ज्यादा टैंकर रिफाइंड गोदा में मौजूद थे, लेकिन आग ने सब कुछ खत्म कर दिया। रिफाइंड तेल में आग लगने के बाद आग और ज्यादा बेकाबू हो गयी। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

घरों को खाली करने का निर्देश

पटना सिटी एसडीओ गुंजन सिंह न कहा कि आग बुझाने के काम चल रहा है। जहां-जहां आग का धुआं जा रहा है या आग की लपटें जा रही हैं वहां के लोग अपने घरों को खाली कर दें। उन्होंने बाहर आ जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आग की वजह से दीवारें कमजोर हो गई हैं, इसलिए जमावड़ा नहीं लगाएं। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस पर सूचना दी जा सकती हैं

आग बुझाने का प्रयास जारी

मौके पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जाता है लगभग 60 फीसदी आग पर काबू पाया गया है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था। एक अनुमान के मुताबिक तीनों गोदामों को मिलाकर करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। आग किस कारणों सी लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है।

Related Posts

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026
त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
Jharkhand

त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना

August 26, 2026
जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!
Jharkhand

जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
  • त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
  • जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.