Friday, May 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के साहेबगंज में बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, बड़ा ट्रेन हादसा टला

September 4, 2023
in Jharkhand
झारखंड के साहेबगंज में बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, बड़ा ट्रेन हादसा टला
Share on FacebookShare on Twitter

चौंकाने वाला मामला झारखंड के साहेबगंज में सामने आया है। यहां खड़ी ट्रेन की चार बोगियां बिना इंजन के ही पटरियों पर दौड़ने लगी। यही नहीं इसमें मालगाड़ी का एक डिब्बा भी लगा हुआ था। बिना इंजन के ट्रेन जैसे ट्रैक पर चलने लगी तो वहां हंगामा मच गया। इस मामले अभी तक रेलवे अधिकारियों की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

बिना इंजन दौड़ी ट्रेन!

पूरा मामला झारखंड के साहेबगंज स्थित बरहरवा का है। मालदा रेल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बिना इंजन के चलती नजर आई। बताया जा रहा कि दिग्घी मुख्य मार्ग होते हुए बिंदुधाम तक रैक लोडिंग करने के लिए लाइन बिछाई गई थी। उसी रेलवे लाइन पर अचानक से एक ट्रेन बिना इंजन के दौड़ पड़ी। रेलवे विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही से बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया।

प्वाइंट्स मैन ने सुझबुझ से रोकी बोगियां

अचानक मालगाड़ी की दोनों बोगियां लुढकने लगीं और मेंटेनेंस कोच से जा टकराई। नतीजा यह हुआ कि मेंटेनेंस कोच और मालगाड़ी की दोनों बोगियां एक साथ बड़हरवा रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ने लगीं। यह देखकर रेलवे ट्रैक के आस-पास रहने वाले लोग शोर मचाने लगे। लगभग तीन सौ मीटर तक पांचों बोगियां दौड़ती रहीं। इस बीच रेलवे के प्वाइंट्स मैन विजय कुमार शर्मा ने सूझ-बूझ दिखाते हुए ट्रैक पर गुटखे से अवरोध लगाया तो बोगियां रुक पाईं। जिस ट्रैक पर बोगियां दौड़ रही थीं, वह रेलवे फाटक से होकर गुजरता है। अगर वक्त रहते इन्हें नहीं रोका जाता तो फाटक पर जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी।

दिग्घी मेन रूट पर कई साल से ट्रेनों की आवाजाही चल रही। लेकिन यहां रेलवे फाटक नहीं है। लोगों की वर्षों से यह मांग रही है कि दिग्घी रेलवे मुख्य मार्ग पर फाटक लगाया जाए, लेकिन आजतक यह कार्य नहीं हुआ। इसी बीच चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया कि रैक लोडिंग साइड से बिना इंजन की ट्रेन पटरी पर चली आ रही थी। अगर इस वक्त कोई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म पर पहले से खड़ी रहती या कोई ट्रेन उसी वक्त आ रही होती तो आज का मंजर क्या होता। यही सोचकर डर लगता है।

Related Posts

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
Jharkhand

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

May 8, 2026
गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”

May 8, 2026
अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!
Jharkhand

अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

May 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
  • गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
  • अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.