बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है। यहां आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गये हैं, जिनमें से एक को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। वहीं दूसरे जवान का चाईबासा में ही इलाज चल रहा है। बता दें कि चाईबासा झारखंड का नक्सल प्रभावित है।
मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के इचाहातु में आज दोपहर नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी में ब्लास्ट हो गया। इस धमाक में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गये। घायल जवान सीएस मनी को एयरलिफ्ट का रांची लाया जा रहा है। वहीं दूसरे जवान का इलाज चाईबासा में ही चल रहा है।









