रांची. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड दौरे पर हैं। वे सूबे को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। पहले वो जमशेदपुर जाएंगे। इसके बाद रांची में उनका कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार रांची में दोपहर 3.30 बजे धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान के पास परियोजनाओं का उद्धाटन-शिलान्यास करेंगे। जमशेदपुर के गोपाल मैदान से कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पहले जमशेदपुर में कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद रांची पहुंचेंगे। यहां वे ओल्ड विधानसभा मैदान में आयोजित शिलान्यास सह उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। एनएचएआई की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
रांची में नितिन गडकरी जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे। यह 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी है। इसके अतिरिक्त गोला-ओरमांझी रोड की शुरुआत करेंगे। यह 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 किमी होगा। रामगढ़ के पटेल चौक में वीयूपी एनएच 31: 24.09 करोड़ रुपये के एक किमी रोड शुरू किया जाएगा।