Thursday, June 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

राजनाथ सिंह के खिलाफ बीजेपी के पूर्व विधायक के विवादित बयान पर बिहार में मचा बवाल

April 24, 2023
in Bihar, Politics
rajnath singh
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार में बीजेपी के एक पूर्व विधायक के बयान से बवाल मच गया है। राजनेता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। यह घटनाक्रम वैशाली जिले के हाजीपुर के पास महुआ में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान हुआ है। आयोजन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किया गया था। विवादित टिप्पणी करने वाले नेता का नाम अच्युतानंद सिंह है। वह बीजेपी से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) चिराग के नेता हैं।

अच्युतानंद सिंह ने कहा अपशब्द

दरअसल, बीजेपी के इस कार्यक्रम में दूसरी पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर मौजूद अच्युतानंद सिंह ने राजनाथ सिंह के खिलाफ अपशब्द कह दिए। उनके इस बयान के बाद अच्युतानंद सिंह को वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और विरोध करते हुए माइक छीन लिया।

राजनाथ सिंह के करीबी थे अच्युतानंद

बता दें कि अच्युतानंद सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत BJP से ही की थी। पहली बार वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। वह पार्टी में राजनाथ सिंह के करीबी भी थे। अच्युतानंद अक्सर राजनाथ सिंह के साथ अपनी नजदीकियां जताने वाली फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते थे। लेकिन भाजपा छोड़कर LJP ( चिराग) का दामन थामने के बाद उन्होंने राजनाथ सिंह पर ही विवादित टिप्पणी कर दी।

राजनाथ ने की थी नीतीश से बात

बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की थी। दरअसल, यह बातचीत गलवान हिंसा में शहीद हुए जय किशोर सिंह के पिता की बिहार पुलिस द्वारा पिटाई और गिरफ्तारी का मामला सामना आने के बाद हुई थी। बीजेपी ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

पुलिस ने की थी शहीद के पिता की पिटाई

बिहार के वैशाली के जंदाहा थाने के कजरी बुजुर्ग गांव में राज कपूर सिंह ने घर के सामने स्थित सरकारी जमीन पर शहीद बेटे जय किशोर सिंह का स्मारक बनाया था। स्मारक बनाने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शहीद के पिता को ना सिर्फ बुरी तरह से पीटा, बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था।

Related Posts

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
Bihar

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

June 7, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Bihar

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

January 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.