Tuesday, June 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

नालंदा और सासाराम की घटना पर बोले विजय सिन्हा- हिंदुओं के घर को टारगेट कर किया गया हमला

घटनाओं से बचने के लिए सदन को किया गया स्थगित, इस्तीफा दें सीएम नीतीश कुमार

April 4, 2023
in Bihar, Politics
vijay sinha
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : नालंदा और सासाराम हिंसा की आग में अभी भी नहीं थमी है। छिटपुट घटनाएं अभी भी हो रही है। इस घटना से लोगों में दशहत का माहौल है। हिंसा को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियों की तैनाती की गई है। वहीं हिंसा की घटना को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों हमलावर है। दोनों एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करने से नहीं चुक रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बता दें कि अभी तक 173 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नालंदा में 130 जबकि सासाराम से 43 लोगों को पुलिस ने दबोचा है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उदासीनता दिखा रही है सरकार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने नालन्दा और सासाराम के घटनाओं पर जो उदासीनता दिखा रही है वह निंदनीय है। रामनवमी जुलूस से पूर्व थानों में पीस कमिटी की बैठक में रूट से लेकर सभी मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद ही जुलूस निकाला गया। लेकिन प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों की अकर्मण्यता कहें या साजिश कहें, जुलूस पर पत्थरबाजी कर आक्रमण किया गया। इस घटना के क्रम में हिंदुओं के घर को टारगेट करते हुए आगजनी की गई। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया।

बिना अनुमति के सदन को किया गया स्थगित

विजय सिन्हा ने कहा कि हमने सदन के अंदर पीस कमेटी की कार्यवाही को सार्वजनिक करने की मांग की। लेकिन सरकार ने अनसुना कर दिया। इस घटना पर हमने सरकार से सदन में भी वक्तव्य की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री ने संभवतः अध्यक्ष बिहार विधानसभा से पहले ही बात कर लिया था कि हम सदन में नालंदा सासाराम पर वक्तव्य की बात कहेंगे, लेकिन आप अनुमति नहीं दीजिएगा और सदन में बिल्कुल यही हुआ अध्यक्ष ने सरकार का वक्तव्य की अनुमति दिए बिना सदन स्थगित कर दिये ।

पीस कमेटी की कार्यवाही हो सार्वजनिक

नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति के पूर्व इन दोनों जिलों में किस श्रेणी के कितने पुलिस बल प्रतिनियुक्त थे, उसकी सूची जारी की जाए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची जारी की जाए। पीस कमेटी की कार्यवाही सार्वजनिक हो।

नीतीश सरकार ने पूरे देश में बिहार को किया शर्मसार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ने पूरे देश में बिहार को शर्मसार कर दिया है। बिहार फिर 90 वाले दंगा राज में पहुंच गया है। लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और मुख्य सचिव सुभानी जी सहित चार-चार पावर सेंटर है। सरकार फेल कर गई है। हम नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश से इस्तीफा की मांग करते हैं।

Related Posts

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
Bihar

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

June 7, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Bihar

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

January 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं की जिंदगी निगलने वाले नशे के सौदागरों पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा प्रहार, पूरे राज्य में छिड़ा महासंग्राम! मुख्यमंत्री ने खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जागरूकता रथ
  • म्यूटेशन की फाइलों पर कुंडली मारकर बैठने वाले अंचलाधिकारियों पर गढ़वा DC का बड़ा चाबुक, तय समय में काम नहीं हुआ तो नपेंगे अफसर! बैठक से गायब मंझिआंव EO का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद
  • ट्रांसफर के बाद गढ़वा प्रशासनिक महकमे में फिर बड़ा फेरबदल, कई अंचलों और ब्लॉकों के बाबू बदले! DC का कड़ा फरमान— “20 जून तक ज्वाइन नहीं किया तो कटेगा वेतन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.