मौसम विभाग ने राज्य में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। राज्य में आज 21 सितंबर को को राज्य के कई इलाकों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राज्य के चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और रांची के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने। बिजले के खंभों से दूर रहने की भी सलाह दी है। किसानों के लिए कहा है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तबतक किसान अपने खेत में जाने से बचें। अगले कुछ घंटों में जिन इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है उनमें बोकारो, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ भी शामिल है।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
22 और 23 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 21 से 23 सितंबर के बीच पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका जताई जा रही है।










