Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं की बैठक

सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और आवश्यक निर्देश जारी

February 16, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग का किया गया समीक्षात्मक बैठक

● सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के समीक्षोपरांत दिया गया आवश्यक निर्देश

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के तहत आमजनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कल्याण विभाग से चलाये जा रहें विभिन्न करीब 17 योजनाओं का समीक्षा किया गया एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु सक्रियता के साथ कार्य करते हुए लंबित योजना में आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुए ससमय निष्पादित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत बैठक में उपस्थित विभिन्न प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों एवं सहायक अभियंताओं तथा कनीय अभियंताओं को दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्री-मैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, साईकिल वितरण, बिरसा आवास, धुमकुड़िया भवन का निर्माण, वन अधिकार अधिनियम-2006, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, PMJVK (एम०एस०डी०पी०) योजना, सरना घेराबन्दी, कब्रिस्तान घेराबन्दी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रावास जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, SC/ST अत्याचार अधिनियम, शहीद ग्राम विकास योजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण एवं PM-JANMAN योजना आदि की समीक्षा की गई।

प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के तहत अब तक बचे योग्य लाभुकों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि सभी आवश्यक जांच करते हुए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार साइकिल वितरण योजना के तहत भी शेष योग्य लाभुक जिनको साईकिल योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल सका उनके बीच शीघ्र साईकिल वितरित करने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा ऐसे सभी लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु सभी का भौतिक सत्यापन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गई। बिरसा आवास, स्वास्थ्य केंद्र एवं शौचालय का निर्माण, सरना स्थल घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी आदि के तहत लंबित योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वालों को नोटिस करते हुए कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा उपरोक्त विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को अब तक किए गए भुगतान राशि का किस्त वार स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना समेत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के कंप्लीशन आदि की समीक्षा करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष के समाप्ति के पूर्व कार्य संपन्न करने को लेकर निर्देशित किया गया।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.