Sunday, August 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

West Bengal: आदिवासी महिलाओं ने 1 KM जमीन पर रेंगकर की TMC Join, BJP में जाने की मिली सजा

April 10, 2023
in National, Politics
tribal women on tmc
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए थे। नतीजों के बाद इनमें से कई टीएमसी में वापस लौट आए हैं। कुछ अभी भी सत्तारूढ़ दल में वापसी की राह देख रहे हैं हालांकि इसके लिए उनको भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। दरअसल दक्षिण दिनाजपुर में शनिवार को बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के लिए आदिवासी महिलाओं को सड़क पर रेंगने के लिए मजबूर किया गया।

घटना का वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें आदिवासी महिलाएं 1 किमी तक सड़क पर रेंगती दिख रही हैं। वीडियो में तृणमूल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गोफानगर गांव की मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू को रेंगते हुए देखा गया।

टीएमसी जिला अध्यक्ष ने की निंदा

तृणमूल जिला महिला सेल की अध्यक्ष प्रदीप्ता चक्रवर्ती ने बताया कि चारों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर दंडवत परिक्रमा की। चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘भोले-भाले ग्रामीण बीजेपी में शामिल हो गए थे। जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और टीएमसी में वापस आ गए।’

इसे लेकर टीएमसी में ही विरोध की आवाज उठने लगी हैं। तृणमूल दक्षिण दिनाजपुर के जिलाअध्यक्ष मृणाल सरकार ने इसका खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘किसी को दंडवत परिक्रमा के लिए मजबूर करना सही नहीं है। पार्टी का ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं था। मैं इस मामले को देखूंगा।’

बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के सदस्य जो टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए थे, उन्हें पार्टी में लौटने के लिए रेंगने पर मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि दंडवत परिक्रमा करवाकर उन्हें दंडित भी किया गया।

बीजेपी नेता ने ट्वीट किया, ‘तपन गोफानगर, तपन निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू कल बीजेपी में शामिल हो गए। ये एसटी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने उन्हें टीएमसी में वापस जाने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने के लिए कहा।’

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’
National

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

August 28, 2026
परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद
  • दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र
  • CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.