Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

महिला हॉकी इंडिया लीग: ओडिशा वॉरियर्स बने चैंपियन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण के विजेता ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की।

January 27, 2025
in Jharkhand, Sports, Top News
महिला हॉकी इंडिया लीग: ओडिशा वॉरियर्स बने चैंपियन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची
=========================
मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
=========================
ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) फाइनल मैच की विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि का चेक, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया।
==========================


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का खेल के प्रति प्रेम एवं गहरे लगाव की बानगी आज फिर देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री यहां जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब एवं ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबला का लुत्फ उठाया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ। मुख्यमंत्री भी गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आए।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फाइनल मुकाबला के दौरान मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ।

इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ० दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया श्री भोला नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

March 23, 2026
गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान

March 23, 2026
महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान
Jharkhand

महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

March 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
  • गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.