Wednesday, June 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डॉक्टर श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी में एनएसएस ,एनसीसी इकाई और सहज योग ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन

May 20, 2024
in Jharkhand
डॉक्टर श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी में एनएसएस ,एनसीसी इकाई और सहज योग ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 20 मई को अपराह्न 11 बजे dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी इकाई और सहज योग ट्रस्ट, रांची केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । विषय था , सहज योग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति और संतुलित जीवन प्राप्त करना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि सहज योग ध्यान एक सरल, समय सम्मानित तकनीक है। यह हमारे दैनिक जीवन में तनाव को कम करने और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक बेहतर क्रिया है।

लक्ष्य को सहजता से प्राप्त कर सकता है

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए विशेष तौर पर उपयोगी साबित होगा जब ध्यान के माध्यम से विद्यार्थी में आंतरिक परिवर्तन की अनुभूति होगी जिससे वह नैतिक, एकीकृत, एकाग्र और संतुलित हो कर अपने लक्ष्य को सहजता से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इसके नियमित अभ्यास से हम अपने अंदर के तनाव को कम करने के साथ अच्छे स्वास्थ्य की ओर बढ़ सकते है और अपने को केंद्रित कर एक संतुलित जीवन जीने की ओर कदम बढ़ा सकते है। इसके पूर्व सहज योग केंद्र, रांची के विभिन्न वक्ताओं ने सहज योग की सामूहिक कुंडलिनी जागरण के विषय पर स्लाइड प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रकाश डाला और कहा की इसके नियमित अभ्यास से आत्म साक्षात्कार की अनुभूति प्राप्त की जा सकती है।

जीवन में संतुलन कायम कर सकते हैं

सहज योग मन को शांत और शांतिपूर्ण बना कर जीवन की प्रतिकूल स्थितियों और तनावों से निबटने के लिए हमें मानसिक तौर पर मजबूत बना देता है , जिसके द्वारा हम जीवन में संतुलन कायम कर सकते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से इसे अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू dr एसएम अब्बास, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी dr अभय कृष्ण सिंह, dr शमा सोनाली, सहज योग केंद्र, रांची के सदस्य, शिक्षक, कर्मी और एनएसएस , एनसीसी इकाई के विद्यार्थी मौजूद रहे ।यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
Jharkhand

सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”

June 10, 2026
जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
Jharkhand

जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”

June 10, 2026
“दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया
Jharkhand

“दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

June 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
  • जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
  • “दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.