Sunday, October 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विश्व पर्यटन दिवस पर रांची के ऑड्रे हाउस में सजा भव्य मंच! ‘पर्यटक मित्रों’ व सहयोगियों का हुआ सम्मान; पर्यटन सचिव बोले— ‘झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका’

समारोह की शुरुआत दिवंगत मंत्री स्व० सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देकर हुई; पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने साझा संकल्प पर दिया जोर

September 28, 2026
in Jharkhand, Top News
विश्व पर्यटन दिवस पर रांची के ऑड्रे हाउस में सजा भव्य मंच! ‘पर्यटक मित्रों’ व सहयोगियों का हुआ सम्मान; पर्यटन सचिव बोले— ‘झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका’
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व पर्यटन दिवस पर ऑड्रे हाउस में विशेष आयोजन
*===================*

  • पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वालों को मिला सम्मान
  • पर्यटक मित्रों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को किया गया सम्मानित
  • पर्यटक मित्रों की भूमिका पर्यटन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण

*_____________श्री मुकेश कुमार , सचिव , पर्यटन , कला- संस्कृति एवं खेलकूद विभाग*
*======================*

श्री मुकेश कुमार , पर्यटन सचिव ने कहा कि पर्यटक मित्र राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आगंतुकों को स्थानीय जानकारी, सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहयोगी है। पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य स्टेकहोल्डर्स भी अपनी डिजिटल पहुंच और रचनात्मक सामग्री के माध्यम से झारखंड के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध अनुभवों को देश-दुनिया के नए दर्शकों तक पहुंचाने में योगदान दिया है। वे रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राँची स्थित ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

*झारखंड पर्यटन के सहयोगियों का हुआ सम्मान*

समारोह के दौरान राज्य में पर्यटन को बेहतर अनुभव और व्यापक पहचान देने में योगदान कर रहे पर्यटक मित्रों, और अन्य स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री मुकेश कुमार ने कहा यह सम्मान उन सभी साझेदारों के योगदान को पहचान देने का प्रयास रहा, जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से झारखंड को एक आकर्षक और यादगार पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

*झारखंड पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में साझा प्रयास*

पर्यटन निदेशक श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस का यह आयोजन झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साझा संकल्प का प्रतीक बना है। पर्यटन विभाग द्वारा स्थानीय समुदायों, पर्यटक मित्रों, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र और अन्य स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता के माध्यम से राज्य में पर्यटन अनुभव को और बेहतर बनाने तथा झारखंड के पर्यटन स्थलों की पहुंच व्यापक करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में श्री श्री प्रेम रंजन, प्रबंध निदेशक सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Posts

अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
Jharkhand

अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम

October 17, 2026
दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
Jharkhand

दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

October 17, 2026
मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं
Jharkhand

मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं

October 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
  • दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
  • मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.