Monday, March 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में अनुमण्डलवार समीक्षा बैठक का आयोजन

February 3, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में अनुमण्डलवार समीक्षा बैठक का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में आज समाहरणालय के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा की उपलब्धता, भलनरेबल मतदान केन्द्र /क्रिटिकल / नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र, भलनरेबिलिटि मैपिंग, रूट चार्ट, बूथ अवेयरनेस, व्हील चेयर की आवश्यकता एवं उपलब्धता समेत अन्य विषयों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी से जानकारी लिया गया। इसके अलावे बैठक में उत्पाद अधीक्षक को आवश्यकता अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक नाका की भी जानकारी लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चेक नाका पर तैनात पुलिस के जवानों को सक्रिय रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। भलनरेबल मतदान केन्द्र /क्रिटिकल / नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र, भलनरेबिलिटि मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अगले एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) फैसिलिटी के तहत पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, रैंप की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया, जिससे मतदान के दिन पोलिंग पार्टी एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समय-समय पर स्वीप कोषांग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर रतन कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत उत्पाद अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Jharkhand

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!

March 2, 2026
झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार
Jharkhand

झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

March 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.