Tuesday, February 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: श्री बंशीधर महोत्सव 2025: तैयारियों के अद्भुत नज़ारे और दिशा-निर्देश

गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में श्री बंशीधर महोत्सव 2025 की भव्यता सुनिश्चित करने की तैयारियां जारी, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।

March 17, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: श्री बंशीधर महोत्सव 2025: तैयारियों के अद्भुत नज़ारे और दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में श्री बंशीधर महोत्सव 2025 की तैयारी संबंधी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

● आगामी 19 एवं 20 मार्च को श्री बंशीधर महोत्सव की तैयारी को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

● हेमन्त सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर जिला गोपनीय शाखा, गढ़वा (कल्याणपुर स्थित उपायुक्त आवास) में जिला स्तर पर गठित समिति के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारी संबंधी समीक्षात्मक बैठक सम्पन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने दायित्वों से संबंधित अद्यतन तैयारी/प्रतिवेदन के साथ भाग लिया गया। बताते चलें कि श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में किया जाना है। फलस्वरुप 19 एवं 20 मार्च को दो दिवसीय राजकीय महोत्सव के आयोजन हेतु कार्यक्रम के मुख्य स्थल गोसाईं बाग मैदान एवं राधा कृष्ण (बाबा बंशीधर) मंदिर परिसर समेत अन्य संबंधित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में दिए गयें निदेशों के अनुपालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों से अध्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निदेश दिए गयें। श्री बंशीधर महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर श्री बंशीधर नगर समेत गढ़वा शहर एवं जिले के अन्य जगह पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, साज-सज्जा कराने, लाइटिंग, डेकोरेशन, महोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार करने, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने, हेलीपैड निर्माण, अथितियों के लिए रहने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना, भोजन/अल्पाहार, पेयजल, शौचालय, इनविटेशन समेत गोसाईं बाग मैदान में महोत्सव की तैयारी करने आदि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त राजकीय महोत्सव के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम के संचालन, स्टेज निर्माण, साज-सज्जा, अतिथि स्वागत/सत्कार, कलाकारों के चयन, सीटिंग अरेंजमेंट, अल्पाहार, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, डेकोरेशन, हेलीपैड निर्माण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल निर्माण, यातायात रूट निर्धारण, पार्किंग, एंट्री पास आदि से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें। महोत्सव में शामिल होने हेतु सांसद, जिलान्तर्गत विधानसभा क्षेत्रों के सभी माननीय विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य, पदाधिकारी, आसपास के जिले के पदाधिकारियों, पोलिटिकल पार्टी के अध्यक्ष, सचिव आदि को इनविटेशन देने हेतु निदेशित किया गया। श्री बंशीधर महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति देने हेतु निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत के लिए जेएसएलपीएस से स्वागत टीम की व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा श्री बंशीधर महोत्सव की तैयारियों से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं ससमय सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सभी संबंधित विभागों को श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर दिए गयें अपने-अपने दायित्वों का ठीक से निर्वह्न करने का निदेश दिया गया।

उक्त बैठक के दौरान अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल एवं REO, डीपीएम जेसलपीएस समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.